Breaking News
हिमाचल के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में चमियाना अस्पताल में तोड़ा दमKurukshetra Police Encounter: लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमनभजनलाल सरकार ने केंद्र को बताई सुधारों की प्रगति, 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में काम पूराReal Life Hoverboard: कबाड़ से बना दिया असली होवरबोर्ड! चीन के 26 साल के लड़के ने हवा में उड़कर दुनिया को चौंकायाEasy Diwali Rangoli Design: चूड़ी और कैंची की मदद से मिनटों में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें आसान ट्रिकहिमाचल के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में चमियाना अस्पताल में तोड़ा दमKurukshetra Police Encounter: लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमनभजनलाल सरकार ने केंद्र को बताई सुधारों की प्रगति, 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में काम पूराReal Life Hoverboard: कबाड़ से बना दिया असली होवरबोर्ड! चीन के 26 साल के लड़के ने हवा में उड़कर दुनिया को चौंकायाEasy Diwali Rangoli Design: चूड़ी और कैंची की मदद से मिनटों में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें आसान ट्रिक

Haryana Guest Teachers: हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंच

Haryana Guest Teachers: हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंच

हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स का पक्का होने का इंतजार बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी फंसा पेंच

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Guest Teachers: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे 10,757 गेस्ट टीचर्स को पक्का करने की राह में रोड़े अटकते नजर आ रहे हैं। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के सरकारी आवास पर गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ करीब आधा घंटा चली अहम वार्ता पूरी तरह बेनतीजा खत्म हो गई। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्पीकिंग ऑर्डर को अब वापस नहीं लिया जा सकता। इस जवाब से प्रदेश भर के गेस्ट अध्यापकों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

कोर्ट का फैसला दरकिनार करने का आरोप, सिरसा से निकाली थी ‘न्याय यात्रा’

विज्ञापन

गेस्ट टीचर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रवक्ता अजय लोहान ने वार्ता के बाद सरकार के रवैये पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट गेस्ट टीचर्स को पक्का करने के पक्ष में फैसला दे चुका है, लेकिन सरकार 24 अक्टूबर को जारी स्पीकिंग ऑर्डर के जरिए नियमितीकरण से पीछे हट रही है। गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर गेस्ट अध्यापकों ने 21 अक्टूबर को सिरसा से चंडीगढ़ के लिए ‘न्याय यात्रा’ शुरू की थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दखल और मुख्यमंत्री नायब सैनी से वार्ता के आश्वासन के बाद यह बैठक तय हुई थी, जो अब सिरे नहीं चढ़ सकी।

‘नियमित करने के बजाय कोर्ट जाने की सलाह दे रहे अधिकारी’

बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अध्यापकों की नियुक्ति और सेवाओं से जुड़े तमाम दस्तावेज मेज पर रखे थे। उन्होंने मांग की कि सरकार 3 साल की नीति के तहत सभी गेस्ट अध्यापकों को पक्का करे। हालांकि अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन देने के बजाय यह सुझाव दिया गया कि शिक्षक चाहें तो विभाग के स्पीकिंग ऑर्डर को अदालत में चुनौती दे सकते हैं। मोर्चा प्रतिनिधियों का कहना है कि जब मामला सरकार के विचाराधीन है, तो उसे अपनी नीतियों के तहत राहत देनी चाहिए न कि कर्मचारियों को दोबारा अदालतों के चक्कर काटने पर मजबूर करना चाहिए।

आर-पार की लड़ाई के मूड में शिक्षक, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

अधिकारियों के अड़ियल रुख के बाद गेस्ट टीचर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। बैठक के तुरंत बाद प्रतिनिधियों ने गुप्त मंत्रणा कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। अजय लोहान ने बताया कि जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों और ब्लॉक प्रधानों की आपातकालीन बैठक बुलाई जा रही है। इस बैठक में सरकार के खिलाफ एक बार फिर सड़कों पर उतरने और नए सिरे से बड़े आंदोलन का खाका तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Nuh News: आईफोन की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नूंह में मचा हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।