Breaking News
Panchkula School Case: एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होमSaha Ambala Traffic News: साहा के बाजारों में अवैध पार्किंग से लगा भारी जाम, संकरी सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहनNarnaul City News: नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांगYamunanagar Cyber Fraud: यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकमदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोचPanchkula School Case: एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होमSaha Ambala Traffic News: साहा के बाजारों में अवैध पार्किंग से लगा भारी जाम, संकरी सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहनNarnaul City News: नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांगYamunanagar Cyber Fraud: यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकमदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

यमुनानगर में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 6 साल की मासूम की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर जिले के व्यासपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। गांव संधाये में शराब ठेके के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल पर सवार परिवार को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर बैठे चारों लोग सड़क पर जा गिरे, जिनमें से 6 साल की मासूम बच्ची के सिर में गंभीर चोट आने के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उसके माता-पिता और दादी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक बच्ची की शिनाख्त छल्लौर गांव निवासी अनुज की बेटी तनु के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामान खरीदने जा रहा था परिवार, अचानक चालक ने मार दिया कट

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छल्लौर निवासी अनुज ने बताया कि वह अपनी मां माया देवी, पत्नी पूजा और 6 वर्षीय बेटी तनु के साथ मोटरसाइकिल से घरेलू सामान खरीदने व्यासपुर जा रहा था। जब वे संधाये गांव के पास पहुंचे, तभी बगल से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बिना कोई संकेत दिए अचानक कट मार दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अनुज अपनी बाइक संभाल नहीं सका और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। जोरदार टक्कर के साथ चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

बिलासपुर से जगाधरी फिर यमुनानगर किया रेफर, नहीं बचाई जा सकी जान

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मासूम तनु के सिर से काफी खून बह रहा था। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एक निजी कार से बिलासपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद जगाधरी अस्पताल और फिर वहां से यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए मासूम तनु ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पाते ही व्यासपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पीड़ित पिता अनुज के बयान के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार driver की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में बाबा के वेश में आया ठग, महिला को सम्मोहित कर लूटा सामान, भीड़ ने की धुनाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।