Breaking News
Rashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचा

Yamunanagar Gunpoint Snatching: यमुनानगर में गन पॉइंट पर वारदात: बेखौफ बदमाशों ने पति की गर्दन पर तानी पिस्तौल, पत्नी का मंगलसूत्र लूटा

Yamunanagar Gunpoint Snatching: यमुनानगर में गन पॉइंट पर वारदात: बेखौफ बदमाशों ने पति की गर्दन पर तानी पिस्तौल, पत्नी का मंगलसूत्र लूटा

Yamunanagar Gunpoint Snatching: यमुनानगर में गन पॉइंट पर वारदात: बेखौफ बदमाशों ने पति की गर्दन पर तानी पिस्तौल, पत्नी का मंगलसूत्र लूटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Gunpoint Snatching: यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर की लाल द्वारा कॉलोनी में मंगलवार की रात कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम झपटमारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मूल रूप से देहरादून के रहने वाले सचिन कोठारी पिछले दो साल से यहां किराए के मकान में रह रहे हैं। रात के वक्त जब वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से सब्जी लेकर स्कूटी पर घर लौटे, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके ही घर की दहलीज पर मौत का साया खड़ा है। सचिन ने जैसे ही घर के सामने स्कूटी रोकी और पत्नी को गेट खोलने के लिए कहा, तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने आव देखा न ताव, सीधे सचिन की गर्दन पर पिस्तौल तान दी ताकि कोई विरोध न हो सके।

 

विज्ञापन

छीनाझपटी में टूटा मंगलसूत्र, शोर मचने पर भागे लुटेरे

पिस्तौल की नोंक पर दूसरे बदमाश ने स्कूटी पर बैठी सचिन की पत्नी के गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र खींचने लगा। इस अप्रत्याशित हमले से सहमी महिला ने जब खुद को बचाने का प्रयास किया, तो खींचतान में मंगलसूत्र बीच से टूट गया। सोने के गहने का आधा हिस्सा लुटेरों के हाथ लगा, जबकि आधा हिस्सा महिला के गले में ही फंसा रह गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी पलक झपकते ही अपनी स्कूटी पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर जब तक पड़ोसी घरों से बाहर निकल पाते, बदमाश गलियों के अंधेरे में गायब हो चुके थे। पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी।

‘बाजार से ही कर रहे थे पीछा’, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

पीड़ित सचिन कोठारी के मुताबिक आरोपियों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच रही होगी। सचिन ने बताया कि वारदात के वक्त बदमाशों ने हरियाणवी या पंजाबी लहजे में उनसे कुछ कहा था, जिसे वह घबराहट और बाहरी होने के कारण ठीक से समझ नहीं पाए। पीड़ित को शक है कि ये बदमाश बाजार से ही उनकी रेकी करते हुए पीछे-पीछे आ रहे थे। इस घटना के बाद से लाल द्वारा कॉलोनी के लोगों में गहरा रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते गली की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर आए दिन यहां इस तरह की आपराधिक वारदातें होती रहती हैं।

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच का जिम्मा संभाला। पुलिस ने घर के बाहर और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में बदमाशों की पूरी करतूत कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस की टीमें उनकी शिनाख्त करने और संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुट गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।