Breaking News
Yamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाNarnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापनYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाNarnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन

Yamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागे

Yamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागे

यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बीती रात देखने को मिली जब चेकिंग कर रही सरकारी टीम पर ही दबंगों ने धावा बोल दिया। जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद अवैध माइनिंग पर रोक लगाने उतरी जनस्वास्थ्य विभाग की टीम पर फॉर्च्यूनर सवार कुछ युवकों ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पकड़ा गया ट्रक भी जबरन छुड़ा ले गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बिना ई-रवाना के पकड़ा गया था ट्रक

विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग उपमंडल-2 (जगाधरी) के एसडीओ पलविंद्र सिंह ने बताया कि डीसी के आदेशानुसार उनकी विशेष ड्यूटी रादौर इलाके में अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाई गई थी। बीती रात करीब 12 बजे जब उनकी टीम त्रिवेणी चौक के पास मुस्तैद थी, तभी उन्होंने बिना वैध ‘ई-रवाना’ (परमिट) के जा रहे एक ओवरलोड ट्रक को दबोच लिया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक को पहले बस स्टैंड के पास खड़ा करना चाहा, लेकिन वहां चौकीदार द्वारा मना किए जाने पर पुलिसकर्मी तेजवीर की सुरक्षा में ट्रक को थाने ले जाने का निर्णय लिया गया।

फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने की हाथापाई

एसडीओ के मुताबिक, जब ट्रक को थाने ले जाया जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से उतरे युवकों ने पहले तो टीम पर ट्रक छोड़ने का दबाव बनाया। जब अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए वाहन छोड़ने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी तैश में आ गए और सरकारी कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने रास्ते में ट्रक के आगे अपनी फॉर्च्यूनर अड़ाकर उसे जबरन रोक लिया और पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी।

ट्रक लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार

विरोध करने के बावजूद आरोपी मौका पाकर ट्रक और अपनी फॉर्च्यूनर को लेकर वहां से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद टीम ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। रादौर थाना प्रभारी राजेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीओ पलविंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और बल प्रयोग करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी देखें –  नशा पूरा करने के लिए पत्नी के गहने ले गया पति, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।