Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Yamunanagar Mining Dispute: ताजेवाला में रात 3 बजे टकराए अफसर और माइनिंग कारोबारी, बीच सड़क पर चले तीखे बोल

Yamunanagar Mining Dispute: ताजेवाला में रात 3 बजे टकराए अफसर और माइनिंग कारोबारी, बीच सड़क पर चले तीखे बोल

रात 3 बजे बीच सड़क पर भिड़े एक्सईएन और खनन कारोबारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Mining Dispute: हरियाणा के यमुनानगर में अवैध खनन और रास्तों के अधिकार को लेकर छिड़ा विवाद अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। ताजेवाला क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हाइडल विभाग के रास्ते से खनन के वाहनों को निकालने पर एक्सईएन और एक बड़े खनन कारोबारी के बीच जमकर विवाद हुआ। चेकिंग के लिए मौके पर पहुंचे हाइडल विभाग के एक्सईएन विक्रांत ढांडा ने जब माइनिंग के ट्रकों को रोका, तो स्क्रीनिंग प्लांट संचालक शुभम उर्फ सनी उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच करीब पौने छह मिनट तक चली इस तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

“ये सरकारी रास्ता नहीं, रात में ही देखूंगा कि दीवार कहां बनानी है”

विज्ञापन

वायरल वीडियो में हाइडल विभाग के एक्सईएन विक्रांत ढांडा बेहद सख्त लहजे में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह रास्ता विभाग की निजी संपत्ति है और यहां से माइनिंग के ट्रकों को गुजरने की कतई इजाजत नहीं दी जाएगी। इस पर पलटवार करते हुए कारोबारी शुभम ने सवाल दागा कि जब सरकार ने उनकी 84 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया, तब उन्हें वैकल्पिक रास्ता क्यों नहीं दिया गया? बहस तब और बढ़ गई जब कारोबारी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इतनी दिक्कत है तो यहां दीवार खड़ी कर दो। इस पर तैश में आते हुए एक्सईएन ने कहा, “मैं रात के तीन बजे यही देखने आया हूं कि दीवार कहां लगानी है, और मैं यहां दीवार जरूर बनवाऊंगा।”

मान-प्रतिष्ठा और नियमों की दुहाई, खाकी ने कराया बीच-बचाव

सड़क पर चल रही इस बहस के दौरान खनन कारोबारी ने एक्सईएन पर सार्वजनिक रूप से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, एक्सईएन नियमों का हवाला देते हुए लगातार माइनिंग गाड़ियों को प्रतिबंधित करने की बात पर अड़े रहे। विवाद को बढ़ता देख और माहौल खराब होते देख एक्सईएन के साथ मौजूद प्रतापनगर थाने के पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के दखल के बाद ही दोनों पक्षों की गाड़ियां वहां से आगे बढ़ सकीं।

प्रतापनगर थाने पहुंचा विवाद, पुलिस बोली- निष्पक्ष होगी जांच

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का अंत दोनों पक्षों के प्रतापनगर थाने पहुंचने के साथ हुआ। एक्सईएन विक्रांत ढांडा और कारोबारी शुभम दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि विभाग और कारोबारी, दोनों की तरफ से शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने साफ किया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है और ऑन-स्पॉट मिले तथ्यों व वीडियो फुटेज के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।