Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Yamunanagar News: यमुनानगर में बेटे के सामने मां को रौंद गया कैंटर, 74 वर्षीय ऊषा रानी की मौत

Yamunanagar News: यमुनानगर में बेटे के सामने मां को रौंद गया कैंटर, 74 वर्षीय ऊषा रानी की मौत

बेटे के सामने मां को रौंद गया कैंटर, 74 वर्षीय ऊषा रानी की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के बिलासपुर-सढ़ौरा मार्ग पर बुधवार शाम एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी का कलेजा कंपा दिया। आश्रम से पैदल अपने घर की ओर लौट रही 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके बेटे के सामने ही एक बेकाबू कैंटर ने जोर की टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

हादसे की खबर मिलते ही गांव धर्मकोट में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आश्रम से लौट रही थीं मां, लेने पहुंचा था बेटा

गांव धर्मकोट निवासी अवनीश कुमार ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छछरौली में खाद-बीज और कीटनाशक की दुकान चलाता है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसकी 74 वर्षीय मां ऊषा रानी बिलासपुर स्थित एक आश्रम में गई थीं।

शाम करीब 5 बजे अवनीश अपनी कार से मां को वापस घर लाने के लिए बिलासपुर के लिए निकला। जैसे ही वह आश्रम के पास पहुंचा, उसने देखा कि उसकी मां सड़क किनारे पैदल बिलासपुर की ओर आ रही थीं। अवनीश गाड़ी रोककर उनके पास पहुंच पाता, उससे पहले ही बिलासपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी मां को सीधी टक्कर मार दी।

सिर और हाथ-पैरों में आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊषा रानी सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटती चली गईं। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ने कैंटर रोक दिया। अवनीश ने जब उससे पूछताछ की, तो चालक ने अपना नाम बिलासपुर के छोटा अड्डा निवासी हर्षदीप सिंह बताया।

अवनीश ने राहगीरों की मदद से लहूलुहान अवस्था में अपनी मां को गाड़ी में डाला और बिलासपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जगाधरी ले जाने के बाद वहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद ऊषा रानी को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।पुलिस ने अवनीश कुमार के बयान के आधार पर आरोपी कैंटर चालक हर्षदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या से इतर हादसे में मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था रोहित, करनाल के इंद्री से मिला शव; दोनों के थे 2-2 बच्चे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।