Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत, आरोपी फरार

Yamunanagar News: यमुनानगर में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत, आरोपी फरार

यमुनानगर में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के बुड़िया थाना इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों के पिता 35 वर्षीय संदीप कुमार की जान चली गई। वारदात के वक्त मृतक का छोटा भाई भी दूसरी बाइक पर पीछे-पीछे आ रहा था, जिसकी आंखों के सामने ही यह खूनी खेल घटित हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी राइडर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

भाई की आंखों के सामने घटी खूनी वारदात

विज्ञापन

बुड़िया थाना पुलिस को दी गई शिकायत में भीलपुरा निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह गांव नथनपुर में बिजली की दुकान चलाता है। बीती रात उसका बड़ा भाई संदीप कुमार अपनी मोटरसाइकिल से नथनपुर से वापस अपने गांव भीलपुरा जा रहा था। संजय भी अपनी बाइक से उसके कुछ ही दूरी पर पीछे-पीछे घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों भाई गांव लक्कड़ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने संदीप की मोटरसाइकिल में दाहिनी तरफ से जोरदार सीधी टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

टक्कर इतनी भयावह थी कि संदीप बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सीधे सड़क से टकरा गया। सिर और शरीर पर गहरे घाव होने के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर अचेत हो गया। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक अपनी बाइक वहीं छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। छोटा भाई संजय किसी तरह वाहन का इंतजाम कर संदीप को तुरंत यमुनानगर के एक निजी अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक संदीप अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे समेत पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घर के कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से भीलपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

केस दर्ज, आरोपी राइडर की तलाश जारी

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक (ASI) राधेश्याम ने बताया कि मृतक के भाई संजय के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से जब्त की गई आरोपी की बाइक के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक दुर्घटना, हवा चेक कर रहा था चालक, पीछे से घुसी बाइक, 63 वर्षीय सुदेश की जान गई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।