Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Yamunanagar News: यमुनानगर में बोली नदी का कहर, उफनती नदी के बीचों-बीच फंसा रेत से भरा डंपर, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

Yamunanagar News: यमुनानगर में बोली नदी का कहर, उफनती नदी के बीचों-बीच फंसा रेत से भरा डंपर, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

यमुनानगर में बोली नदी का कहर, उफनती नदी के बीचों-बीच फंसा रेत से भरा डंपर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश का सीधा असर अब यमुनानगर के मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। छछरौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पहाड़ी नदी ‘बोली’ में अचानक जलस्तर बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। नगला मोहिउद्दीनपुर गांव के नजदीक स्थित जैतपुर घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेत से लदा एक 10 चक्का डंपर नदी के बीचों-बीच जलधारा में फंस गया।

पहाड़ों से आए तेज मटमैले पानी के बहाव ने घाट पार कर रहे वाहनों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगा दिया। देखते ही देखते नदी की तेज धार ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के ग्रामीणों और वाहन चालकों के बीच खौफ का माहौल बन गया।

विज्ञापन

आगे की 4 गाड़ियां निकलीं, लेकिन बीच राह में दगा दे गया डंपर

पीड़ित डंपर चालक ने हादसे का भयावह अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह माइनिंग जोन से रेत भरकर डंपर को करनाल की ओर ले जा रहा था। रास्ते में जैतपुर घाट पर नदी पार करते समय उसके आगे चार अन्य वाहन भी पानी से होकर गुजर रहे थे। वे चारों गाड़ियां तो सुरक्षित रूप से नदी का दूसरा किनारा पार कर गईं, लेकिन जैसे ही उसका डंपर बीच नदी में पहुंचा, वह अचानक बंद हो गया।

ड्राइवर ने केबिन में बैठे-बैठे ही गाड़ी को दोबारा स्टार्ट करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इंजन ने काम नहीं किया। इसी दौरान पहाड़ों से आया पानी का जलस्तर लगातार ऊपर उठने लगा। खतरा सिर पर मंडराता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत केबिन का दरवाजा खोलकर उफनती नदी में छलांग लगा दी तथा तैरकर किनारे पहुंचकर सुरक्षित अपनी जान बचाई।

तेज बहाव के आगे बेबस प्रशासन, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ ठप

ड्राइवर के अनुसार, वे अक्सर इसी रास्ते से नदी पार कर अपनी गाड़ियां निकालते रहे हैं, लेकिन आज नदी में पानी का बहाव सामान्य दिनों की तुलना में बेहद ज्यादा और डरावना था। पानी के प्रचंड वेग के चलते देखते ही देखते डंपर का बड़ा हिस्सा नदी के मटमैले पानी में डूब गया। डंपर के पलटने का खतरा लगातार बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि, बोली नदी की तेज धार और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भारी-भरकम डंपर को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना फिलहाल नामुमकिन साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि यदि हिमाचल में बारिश नहीं थमी और जलस्तर थोड़ा भी और बढ़ा, तो फंसे हुए डंपर का नामोनिशान मिट सकता है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी रेड, नकली पनीर और मिठाइयों के सैंपल लिए, दुकानदारों में हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।