Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Yamunanagar News: फेरूवाला में आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचीं 6 जानें

Yamunanagar News: फेरूवाला में आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचीं 6 जानें

छछरौली के फेरूवाला में मकान पर गिरी बिजली, टला बड़ा हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के छछरौली क्षेत्र में बीती रात कुदरत का खौफनाक रूप देखने को मिला। गांव फेरूवाला में तड़के करीब तीन बजे एक मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल उठा। इस हादसे में मकान की छत और दीवारें बुरी तरह फट गईं और बाहर का छज्जा टूटकर नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि बारिश की वजह से परिवार हादसा होने से महज कुछ मिनट पहले ही आंगन में लगे अपने बिस्तर उठाकर कमरे के अंदर सोने चला गया था, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

बारिश बनी जीवनरक्षक: आंगन से कमरे में जाते ही हुआ जोरदार धमाका

विज्ञापन

गांव फेरूवाला के सरपंच रवि ने पीड़ित परिवार के हवाले से बताया कि गांव के बस अड्डे के पास डेरे में रहने वाले शंटि कुमार पुत्र जसबीर सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। रविवार रात को खाना खाने के बाद भीषण उमस और गर्मी के चलते शंटि कुमार, उनके माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी और छोटी बेटी घर के बाहर आंगन में ही बिस्तर लगाकर सो रहे थे।

रात करीब तीन बजे अचानक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य अपने बिस्तर उठाकर कमरे के अंदर चले गए। कमरे में गए अभी कुछ ही मिनट बीते थे कि कड़कड़ाती आवाज के साथ आसमानी बिजली सीधे उनके मकान के छज्जे पर आ गिरी।

दीवारों में आई गहरी दरारें, छत से गिरने लगा सीमेंट

धमाका इतना भीषण था कि कमरे के अंदर सो रहे परिजन बुरी तरह सहम गए। बिजली गिरने के असर से कमरे की छत से सीमेंट के बड़े-बड़े टुकड़े नीचे फर्श पर गिरने लगे। जब डरते-डरते परिजन बाहर निकले, तो देखा कि मकान की दीवारों और छत में जगह-जगह चौड़ी दरारें पड़ चुकी थीं। बाहर का पक्का छज्जा पूरी तरह से टूटकर गिर चुका था और उसके नीचे रखा कूलर चकनाचूर हो गया था।

सरपंच रवि ने बताया कि यदि बारिश समय पर शुरू न हुई होती और परिवार आंगन में ही सोता रहता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। भगवान का शुक्र है कि परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनका इकलौता मकान रहने लायक नहीं बचा है।

पटवारी ने लिया नुकसान का जायजा, प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह हल्का पटवारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान तथा अन्य सामान के नुकसान का विस्तृत ब्योरा तैयार किया। स्थानीय प्रशासन को भी इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। सरपंच रवि और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़ित शंटि कुमार का परिवार बेहद गरीब है और रोजमर्रा की मजदूरी पर निर्भर है। उनके पास मकान की मरम्मत कराने के लिए संसाधन नहीं हैं, इसलिए सरकार को तुरंत विशेष आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।