Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: यमुनानगर में प्राइवेट बस वालों की गुंडागर्दी, 3 साल पुराना फर्जी टिकट थमाया, विरोध करने पर कांग्रेस नेता को पीटा

Yamunanagar News: यमुनानगर में प्राइवेट बस वालों की गुंडागर्दी, 3 साल पुराना फर्जी टिकट थमाया, विरोध करने पर कांग्रेस नेता को पीटा

यमुनानगर में प्राइवेट बस वालों की गुंडागर्दी, 3 साल पुराना फर्जी टिकट थमाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर में दबंग बस चालकों और परिचालकों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विष्णु नगर निवासी और कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव बलराज कौशिक 19 अगस्त की सुबह करीब 9:45 बजे कमानी चौक से एक निजी बस में सवार हुए थे। उन्हें सेक्टर-17 हुड्डा जाना था। उन्होंने कंडक्टर से सिटी अस्पताल तक की टिकट मांगी और 5 रुपये दे दिए। कंडक्टर ने तुरंत टिकट निकालकर हाथ में थमा दिया, जिसे कौशिक ने बिना देखे जेब में रख लिया।

सचिवालय के सामने जबरन उतारा, टिकट जांचने पर खुली पोल

विज्ञापन

जैसे ही बस मिनी सचिवालय के सामने पहुंची, चालक ने गाड़ी रोक दी और कंडक्टर ने बलराज को वहीं उतरने को कहा। जब उन्होंने निर्धारित स्टॉप पर उतारने की बात कही, तो बहस शुरू हो गई। इसी दौरान जब बलराज ने जेब से निकालकर टिकट देखा, तो उस पर 05 मई 2021 की तारीख दर्ज थी। फर्जी टिकट पकड़ में आते ही जब उन्होंने विरोध जताया, तो कंडक्टर ने धक्का-मुक्की कर उन्हें बस से नीचे ढकेल दिया।

डंडे से पीटा, फिर बस चढ़ाने का प्रयास

विवाद इतना बढ़ा कि ड्राइवर हाथ में बांस का डंडा लेकर नीचे उतर आया और उसने कांग्रेस नेता के पैर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद दोनों धमकी देते हुए बस लेकर आगे बढ़ गए। आरोप है कि जब घायल बलराज पैदल अस्पताल की ओर जा रहे थे, तो ड्राइवर ने उन पर बस चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वे बाल-बाल बचे। प्राथमिक इलाज और मेडिकल कराने के बाद शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी थाना पुलिस ने जठलाना निवासी ड्राइवर सुमेर चंद और लवाना निवासी कंडक्टर राम रतन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।