Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: राहुल गांधी पर एफआईआर से भड़की कांग्रेस, जगाधरी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Yamunanagar News: राहुल गांधी पर एफआईआर से भड़की कांग्रेस, जगाधरी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

राहुल गांधी पर एफआईआर से भड़की कांग्रेस, जगाधरी में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान (यमुनानगर)

Yamunanagar News: संजीव चौहान (यमुनानगर) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में यमुनानगर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सरेआम सड़कों पर फूट पड़ा। जगाधरी के व्यस्ततम बुढ़िया चौक पर जुटे सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय रोष मार्च निकाला।

हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने और विपक्ष की बुलंद आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन

“लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही भाजपा सरकार” — नरपाल सिंह गुर्जर

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक विशाल लोकतंत्र है, जहां विपक्ष को सवाल पूछने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। राहुल गांधी लगातार देश के किसान, मजदूर, युवा और वंचित वर्गों की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर एफआईआर दर्ज करना पूरी तरह से तानाशाही रवैया है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बेहद चिंताजनक है। भाजपा सरकार अपनी आलोचना बर्दाश्त करने की क्षमता खो चुकी है, इसलिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर हो कार्रवाई, एफआईआर रद्द करने की उठी मांग

रोष मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दो मुख्य मांगें प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इसके साथ ही, जिन लोगों ने राजनीतिक दुर्भावना के तहत मंच का तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यकर्ताओं ने ‘एकजुट कांग्रेस—मजबूत कांग्रेस’ का संदेश देते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और ऐसे मुकदमों से डरने वाला नहीं है।

जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

इस उग्र प्रदर्शन और रोष मार्च में जिले के कोने-कोने से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर मोनिका डुमरा, राजेश शर्मा, वेदप्रकाश एडवोकेट, बलदेव स्योराण, देवेंद्र दादूपुर, संदीप चौधरी, उषा कमल, विकास चौधरी, दाताराम, प्रवीण राणा, मोहन वर्मा, मुकेश पाल, गुलजार सिंह, परमजीत धीमान, अरशद पोसवाल, मेम सिंह दहिया, राजेश कटारिया, विक्रम सैनी, टिंकू कांबोज, सौरभ शर्मा और रोशन लाल आहड़वाला समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला, तो इस आंदोलन को ब्लॉक और गांव स्तर तक ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  पलवल में राशन कार्ड बनवाने आई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।