Breaking News
Rewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Yamunanagar News: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ भड़की INLD, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Yamunanagar News: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ भड़की INLD, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ भड़की INLD

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे युवाओं पर हुए पुलिस बल प्रयोग की गूंज अब हरियाणा में भी सुनाई देने लगी है। शुक्रवार को यमुनानगर में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने इस घटना के विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगाधरी स्थित अनाज मंडी गेट पर एकत्र हुए और वहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।

लघु सचिवालय में इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जंतर-मंतर घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन

20 जुलाई की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: दिलबाग सिंह

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि बीते 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देश के भविष्य यानी छात्रों पर पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पैलेट गन का इस्तेमाल किया। इस बर्बर कार्रवाई में कई निर्दोष छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिलबाग सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “लोकतंत्र में हर नागरिक, किसान और छात्र को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन मौजूदा सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को लाठियों के दम पर दबाना चाहती है, जो सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सौंपा ज्ञापन

इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में धांधली से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। जब छात्र न्याय मांगने सड़कों पर उतरते हैं, तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में इनेलो ने मांग की कि जंतर-मंतर लाठीचार्ज की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी इसके जिम्मेदार हैं, उन पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो।

ज्ञापन के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक के सरगनाओं को कड़ी सजा देने, पूरी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने, परीक्षाओं के शुल्क और आयु सीमा में युवाओं को राहत देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा लाठीचार्ज में घायल हुए सभी छात्रों को उचित मुआवजा और मुफ्त इलाज मुहैया कराने का भी आग्रह किया गया है। इस दौरान इनेलो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– बोली नदी में उफान से 25 गांवों का संपर्क टूटा, 30 साल से पुल की बाट जोह रहे ग्रामीण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।