Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: जगाधरी कोर्ट से तारीख भुगतकर लौट रहा व्यक्ति अचानक गायब, कार में पीछे देखा तो उड़े पिता के होश

Yamunanagar News: जगाधरी कोर्ट से तारीख भुगतकर लौट रहा व्यक्ति अचानक गायब, कार में पीछे देखा तो उड़े पिता के होश

जगाधरी कोर्ट से तारीख भुगतकर लौट रहा व्यक्ति अचानक गायब, कार में पीछे देखा तो उड़े पिता के होश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News: यमुनानगर के जगाधरी कोर्ट परिसर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र से अपने पिता के साथ पारिवारिक विवाद के मामले में तारीख भुगतने आया 41 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हद तो तब हो गई जब पिता जगाधरी से कुरुक्षेत्र के लिए कार में रवाना भी हो गए, लेकिन रास्ते में जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बेटा गाड़ी में था ही नहीं। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

लापता युवक की पहचान कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल के पिता शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसके तहत बहू ने जगाधरी कोर्ट में भरण-पोषण (खर्चे) का केस दायर किया हुआ है। इसी सिलसिले में वे गुरुवार को अपने बेटे राहुल को लेकर जगाधरी कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे वे अपनी कार से वापस कुरुक्षेत्र जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

कमानी चौक पर पीछे देखा तो उड़े होश

शिकायतकर्ता पिता के मुताबिक, कार में आगे वाली सीट पर उनके वकील बलबीर सिंह बैठे हुए थे। उन्हें लगा कि राहुल कार का दरवाजा खोलकर पीछे वाली सीट पर बैठ गया है। शिव कुमार ने कार चलाकर अनाज मंडी जगाधरी से कुरुक्षेत्र की ओर रुख कर लिया। जब गाड़ी कमानी चौक के पास पहुंची, तो शिव कुमार ने सामान्य तरीके से पीछे मुड़कर देखा। पीछे की सीट खाली देखकर उनके होश उड़ गए। राहुल कार में मौजूद ही नहीं था।

न मोबाइल पास, न मानसिक स्थिति ठीक

बेटा गाड़ी में नहीं है यह देखते ही पिता ने तुरंत गाड़ी रोकी और वापस कोर्ट परिसर तथा अनाज मंडी इलाके में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों की चिंता इसलिए और ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि राहुल की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि उसके पास कोई मोबाइल फोन भी मौजूद नहीं है, जिससे उससे संपर्क किया जा सके।

सीसीटीवी खंगाल रही सेक्टर-17 थाना पुलिस

काफी भागदौड़ और खोजबीन के बाद जब राहुल का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पिता शिव कुमार के बयानों के आधार पर गुमशुदगी की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि कोर्ट परिसर, अनाज मंडी और कमानी चौक के आसपास लगे सभी सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राहुल कार में बैठा ही नहीं था या रास्ते में कहीं उतरा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून धीमा, अंबाला-करनाल में 51% कम बरसे बादल, भिवानी में 117% ज्यादा बारिश, जानें वजह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।