Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: 65 वर्षीय चौकीदार को घसीटकर गाड़ी में पटका, जगाधरी में इलेक्ट्रिकल शॉप से लाखों का कॉपर वायर पार

Yamunanagar News: 65 वर्षीय चौकीदार को घसीटकर गाड़ी में पटका, जगाधरी में इलेक्ट्रिकल शॉप से लाखों का कॉपर वायर पार

65 वर्षीय चौकीदार को घसीटकर गाड़ी में पटका, जगाधरी में इलेक्ट्रिकल शॉप से लाखों का कॉपर वायर पार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के जगाधरी स्थित व्यापारिक केंद्र इंद्रा मार्केट में देर रात बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक तेज रफ्तार एक्सयूवी-500 गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने पहले तो दुकान के बाहर पहरा दे रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार पर हमला बोला, फिर उसे जबरन गाड़ी में बंधक बनाकर दुकान में रखे कॉपर वायर के दर्जनों डिब्बे बटोर ले गए।

गांधी धाम कॉलोनी निवासी दुकान मालिक सुरेश कुमार ने जगाधरी सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्रा मार्केट में उनकी इलेक्ट्रिकल सामान की बड़ी दुकान है। रात में दुकान की रखवाली के लिए उन्होंने शर्मा सिक्योरिटी के जरिए निजी चौकीदार फूल चंद को तैनात कर रखा है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर: कॉलर से घसीटकर गाड़ी में पटका

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कानून-व्यवस्था की पोल खोलता है। फुटेज में दिख रहा है कि बुजुर्ग चौकीदार फूलचंद हाथ में लाठी लिए दुकान के आगे मुस्तैदी से गश्त कर रहे थे। तभी अचानक एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 गाड़ी दुकान के ठीक सामने आकर रुकती है। गाड़ी रुकते ही मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश बाहर निकलते हैं।

उनमें से एक शातिर बदमाश बुजुर्ग चौकीदार को संभलने का मौका दिए बिना उनकी गिरेबान से पकड़ता है और घसीटते हुए जबरन गाड़ी की पिछली सीट पर पटक देता है। चौकीदार को गाड़ी में ही बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई ताकि वह शोर न मचा सके।

ताले तोड़कर बटोरा सामान, थोड़ी दूर जाकर चौकीदार को फेंका

चौकीदार को काबू में करने के बाद बदमाशों ने दुकान के शटर के ताले चटका दिए और अंदर दाखिल होकर तांबे की तार के करीब 25 से 30 डिब्बे गाड़ी में लोड कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बंधक बनाए गए चौकीदार को गाड़ी में ही बैठाकर ले गए और कुछ दूरी पर सन्नाटे में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

सुबह जब घटना की भनक लगी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित मालिक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गाड़ियों के नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर तलाश में जुटी हैं, जल्द ही गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–  फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।