Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक रहस्य, दो बार लापता हुई महिला, रादौर थाने में पति ने दर्ज कराया केस

Yamunanagar News: कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक रहस्य, दो बार लापता हुई महिला, रादौर थाने में पति ने दर्ज कराया केस

कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक रहस्य, दो बार लापता हुई महिला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 28 वर्षीय विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में दो बार लापता हो गई। पहली बार कुरुक्षेत्र के लाडवा से अचानक गायब हुई महिला करीब एक हफ्ते बाद घर वापस लौटी थी, लेकिन ससुराल आने के महज 48 घंटे के भीतर वह आधी रात को फिर से बिना किसी को बताए कहीं निकल गई। दो बच्चों की मां के इस तरह बार-बार गायब होने से परेशान पति ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

पहली बार 23 अगस्त को लाडवा से हुई थी ओझल

विज्ञापन

रादौर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पति ने बताया कि वह लोहे का काम करके अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। उसकी शादी साल 2014 में कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं। बीते 23 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ लाडवा गया हुआ था, जहां से उसकी पत्नी उसे बिना बताए अचानक कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई अता-पता नहीं चला, तो लाडवा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 1 सितंबर को महिला अपने परिजनों के साथ वापस ससुराल लौट आई थी।

48 घंटे भी नहीं बीते कि आधी रात को फिर गायब

ससुराल लौटने के बाद परिवार को लगा कि सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे पूरा परिवार सोने चला गया। 3 सितंबर की तड़के करीब 2 बजे जब पति की आंख खुली, तो देखा कि पत्नी बिस्तर से गायब थी। आनन-फानन में घर के बाकी सदस्यों को जगाया गया और आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

घर से बिना बताए दोबारा गायब होने पर परेशान पति ने आखिरकार रादौर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। रादौर थाना पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर संभावित पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक दुर्घटना, हवा चेक कर रहा था चालक, पीछे से घुसी बाइक, 63 वर्षीय सुदेश की जान गई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।