Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Yamunanagar News: रादौर में बर्तन बेचने आई महिला का कारनामा, हिप्नोटाइज कर सास-बहू से ठगे लाखों के गहने

Yamunanagar News: रादौर में बर्तन बेचने आई महिला का कारनामा, हिप्नोटाइज कर सास-बहू से ठगे लाखों के गहने

रादौर में बर्तन बेचने आई महिला हिप्नोटाइज कर सास-बहू से ठगे लाखों के गहने

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के रादौर कस्बे की शिव कॉलोनी से ठगी का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्तनों का व्यापार करने के बहाने घूम रही एक संदिग्ध महिला ने कथित तौर पर सम्मोहन (हिप्नोटाइज) का जाल बिछाकर घर में अकेली मौजूद सास-बहू को अपना शिकार बना लिया। आरोपी महिला दोनों के शरीर और अलमारी में रखे तमाम सोने-चांदी के जेवर उतरवाकर रफूचक्कर हो गई।

रेकी कर हासिल की घर के सदस्यों की जानकारी

विज्ञापन

पीड़ित महिला सुनीता (पत्नी विनोद कुमार) के अनुसार, सिर पर नीले रंग का टब रखकर घूमने वाली यह महिला पिछले करीब 5-6 दिनों से कॉलोनी में फेरी लगा रही थी। वह पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन बेचने का काम करती थी। पिछले तीन दिनों से वह लगातार सुनीता के घर आ-जा रही थी। इस दौरान उसने बड़ी ही चालाकी से बातचीत करते हुए घर में मौजूद सदस्यों और उनके आने-जाने के समय की पूरी जानकारी जुटा ली थी।

नाश्ते में परांठे मंगवाए, फिर शुरू हुआ गहने उतरवाने का खेल

रविवार को जब सुनीता और उसकी सास राजेश्वरी देवी घर पर अकेली थीं, तभी आरोपी महिला उनके घर पहुंची। उसने बेहद अपनेपन से नाश्ता बनाने की मांग की, जिस पर सुनीता उसके लिए चाय-परांठे बनाने रसोई में चली गई। नाश्ता करने के बाद आरोपी महिला ने सास राजेश्वरी देवी के कानों के टॉप्स का डिजाइन देखने के बहाने उन्हें उतारने को कहा। इसके बाद उसने घर में रखे अन्य गहने दिखाने को कहा, तो राजेश्वरी देवी अंदर से मंगलसूत्र और सोने के कंगन लाकर उसे सौंपती चली गईं।

बिना विरोध के जेवर सौंपती रहीं सास-बहू, पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद महिला के कहने पर सुनीता भी ऊपरी मंजिल के कमरे में गई और वहां से दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी कानों के टॉप्स और एक अंगूठी लाकर उस अज्ञात महिला को दे दिए। सुनीता का कहना है कि वे दोनों जैसे किसी वश में थीं और चाहकर भी विरोध नहीं कर पा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सिर पर नीला टब लेकर घूमने वाली इस संदिग्ध महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें– गुहला चीका में नार्कोटिक ब्यूरो की बड़ी स्ट्राइक, 300 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर भगवान दास गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।