Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Yamunanagar News: यमुनानगर में मिले 22 इंडियन स्टार और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल, वन्य जीव अधिनियम में केस दर्ज

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: यमुनानगर में मिले 22 इंडियन स्टार और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल, वन्य जीव अधिनियम में केस दर्ज

यमुनानगर में मिले 22 इंडियन स्टार और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: प्रताप नगर, रघबीर सिंह। यमुनानगर में वन्य जीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस और कलेसर वन्य जीव विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात गश्त के दौरान पुलिस की मुस्तैदी से 32 दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति के कछुओं को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया। बरामद कछुओं में 22 बेहद कीमती ‘इंडियन स्टार टॉरटोइज’ और 10 ‘ब्लैक पॉन्ड टर्टल’ शामिल हैं।

हालाँकि, पुलिस की पकड़ में आने से ठीक पहले आरोपी तस्कर अपनी मोटरसाइकिल और कछुओं से भरा बैग मौके पर ही छोड़कर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ शहर थाना यमुनानगर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस की पड़ी नजर, पूछताछ में छोड़ भागा बाइक

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे थाना गांधीनगर के पास पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ईएचसी गुरदीप (नंबर 535/YNR) ने मोटरसाइकिल (नंबर HR71K6226) पर एक भारी बैग ले जा रहे संदिग्ध युवक को देखा।

पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम आनंद मार्केट (मकान नंबर 905) निवासी आयुष सैनी पुत्र भरत सैनी बताया। पुलिस को बैग पर शक हुआ और जैसे ही तलाशी लेने की प्रक्रिया शुरू की गई, आरोपी आयुष सैनी चकमा देकर अपनी मोटरसाइकिल और बैग वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

बैग खोला तो दंग रह गए जवान, मिले 32 कीमती कछुए

आरोपी के भागने के बाद जब पुलिस जवानों ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 32 जिंदा कछुए बरामद हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वन्य जीव विभाग कलेसर को सूचना दी गई। खबर मिलते ही वन्य जीव संरक्षक संजीव कुमार और सुमीत कुमार मौके पर पहुंचे और कछुओं की प्रजातियों की पुष्टि की।

इसके बाद अदालत के दिशा-निर्देशानुसार पूरी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की प्रक्रिया अमल में लाई गई, जिसके बाद सभी 32 कछुओं को सुरक्षित रूप से वन्य जीव विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

गैर-जमानती और सख्त धाराओं में केस दर्ज, तलाश जारी

इस मामले में थाना सिटी यमुनानगर में 2 सितंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0622 दर्ज की गई है। आरोपी आयुष सैनी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की बेहद सख्त धाराओं (धारा 2, 9, 39, 42, 44, 49बी, 50, 51 और 57) के तहत मुकदमा कायम किया गया है। मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।

वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि बरामद दोनों प्रजातियां (इंडियन स्टार और ब्लैक पॉन्ड टर्टल) भारतीय वन्य जीव कानून के तहत सर्वोच्च श्रेणी में संरक्षित हैं। इन्हें घर में रखना, बेचना या तस्करी करना गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद इन सभी कछुओं को जल्द ही उनके अनुकूल प्राकृतिक आवास (जंगल/जलाशय) में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें– 24 घंटे की हड़ताल से हड़कंप, 16 सितंबर से निजी अस्पताल पूरी तरह बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।