Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Yamunanagar News: यमुनानगर में हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, पुलिस ने वैन में ठूंसा, कई पुलिस हिरासत में

Yamunanagar News: यमुनानगर में हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, पुलिस ने वैन में ठूंसा, कई पुलिस हिरासत में

यमुनानगर में हड़ताली सफाईकर्मियों का हंगामा, पुलिस ने वैन में ठूंसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर में रविवार की सुबह अचानक माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब नगर निगम की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच एसपी आवास के पास बने डंपिंग पॉइंट से कूड़ा उठाने पहुंची। 6 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और जेसीबी मशीनों के आगे खड़े होकर काम रोक दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे शहर से कूड़ा नहीं उठने देंगे।

महिलाओं ने सड़क पर दिया धरना, पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन

सफाई कर्मियों के कड़े रुख को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। जब कर्मचारियों ने निगम की गाड़ियों का रास्ता रोकने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें जबरन वैन में बैठाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में महिला सफाई कर्मचारी सड़क के बीचों-बीच बैठ गईं और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के उच्च अधिकारी भी स्थिति को संभालने मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में हटाए जाने के बाद निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू की।

मंत्रियों संग वार्ता रही बेनतीजा, अब सीएम से उम्मीद

प्रदेशभर में चल रही इस हड़ताल की वजह से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग चुके हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री का स्पष्ट कहना है कि कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना और समय पर वेतन देना उनकी प्रमुख मांगें हैं। कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ हुई बैठक में 13 मांगों पर सहमति बनने का दावा किया गया, लेकिन पक्का करने की मुख्य मांग पर पेंच फंस गया। मंत्री बेदी के अनुसार, पक्का करने के मामले में कानूनी और अदालती अड़चनें हैं, जिस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के लौटने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। तब तक कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में दिव्यांग युवती से दरिंदगी, नशीला इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।