Breaking News
Narnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में भीषण हादसा, कार की टक्कर के बाद खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में भीषण हादसा, कार की टक्कर के बाद खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत

कार की टक्कर के बाद खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के तहत आने वाले जगाधरी-पाबनी-सढ़ौरा रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोमवार सुबह अपने बड़े भाई के साथ मजदूरी के लिए घर से निकले 43 वर्षीय कार पेंटर कर्मबीर को एक बेकाबू कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के पास उस वक्त हुआ जब दोनों भाई रोज़ाना की तरह काम पर जा रहे थे। इस भीषण टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए कर्मबीर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव धर्मकोट में मातम पसर गया है। मृतक अपने पीछे दो बच्चों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया है।

भाई की आंखों के सामने खंभे से जा टकराया कर्मबीर

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई कुलदीप उर्फ सोनी ने पुलिस को दिए बयानों में रूह कंपा देने वाला मंजर बयां किया है। कुलदीप के मुताबिक, वह और उसका छोटा भाई कर्मबीर दोनों कार पेंटिंग का काम करते थे। सोमवार सुबह दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव धर्मकोट से बाल छप्पर में अपने ठेकेदार के पास जा रहे थे। कर्मबीर अपनी बाइक पर आगे चल रहा था और कुलदीप कुछ ही दूरी पर उसके पीछे था।

जैसे ही कर्मबीर की बाइक छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के नजदीक पहुंची, तभी जगाधरी की तरफ से लापरवाही से दौड़ती हुई आई एक कार ने उसे सामने से उड़ा दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कर्मबीर हवा में उछलकर सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

आरोपी चालक गाड़ी भगा ले जाने में रहा कामयाब

हादसे के बाद घायल कर्मबीर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा और उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। भाई कुलदीप और राहगीरों को अपनी तरफ आता देख आरोपी कार चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी, लेकिन पकड़े जाने के डर से वह तुरंत गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर मौके से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस की डायल-112 हेल्पलाइन और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल पेंटर को तुरंत जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी

हादसे की सूचना पाकर थाना छप्पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कुलदीप की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या का शिकार बनाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार कार चालक और गाड़ी की पहचान के लिए पुलिस उस मार्ग पर पड़ने वाले सभी प्रमुख चौराहों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– मॉर्निंग वॉक पर निकले कोर्ट कर्मी का मिला शव

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।