Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में CIA के SPO को ट्रैक्टर ने रौंदा, पैर का टखना चबा गया भारी पहिया

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में CIA के SPO को ट्रैक्टर ने रौंदा, पैर का टखना चबा गया भारी पहिया

ऑन-ड्यूटी जा रहे SPO के पैर पर चढ़ा ट्रैक्टर का टायर, राहगीरों ने बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में बेखौफ और बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों ने अब कानून के रखवालों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बड़ी माजरा नहर पुल के पास का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सीआईए-1 (CIA-1) के एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बेरहमी से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर का एक बड़ा टायर उनके बाएं पैर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

चूना भट्टी से बड़ी माजरा की तरफ जाते समय हुआ वाकया

विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, सलेमपुर बांगर गांव के रहने वाले एसपीओ अजायब सिंह सीआईए-1 विंग में बतौर राइडर सेवाएं दे रहे हैं। वारदात वाले दिन सुबह करीब 9 बजे वह अपनी होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी सरकारी काम से चूना भट्टी से बड़ी माजरा नहर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नहर के पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही और गफलत से गाड़ी चलाते हुए अजायब सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

राहगीर बने मददगार, कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग

चश्मदीदों के मुताबिक, भिड़ंत होते ही अजायब सिंह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। इससे पहले कि वह संभल पाते, ट्रैक्टर का पहिया उनके बाएं पैर के टखने (गट्टे) को पूरी तरह से डैमेज कर गया। उनकी सरकारी मोटरसाइकिल भी इस एक्सीडेंट में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। खून से लथपथ पुलिसकर्मी को तड़पता देख हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाई और उन्हें नजदीक के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुलाना के लिए रेफर कर दिया, जहां कई दिनों तक उनका सघन इलाज चला।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही थाने पहुंचे घायल जांबाज, मामला दर्ज

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घायल एसपीओ अजायब सिंह सीधे थाना शहर यमुनानगर पहुंचे और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। उनकी लिखित शिकायत और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) को आधार बनाते हुए स्थानीय पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक और गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि ट्रैक्टर के नंबर और आरोपी ड्राइवर की शिनाख्त कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।