Breaking News
कुल्लू दशहरा में सतिंदर सरताज ने बिखेरा अपना जादू, खचाखच भरा कला केंद्र; आज लंका दहन के साथ समापनSRK King Movie: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का खूंखार पोस्टर रिलीज, हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए आए नजरकरवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वUorfi Javed Society Controversy: उर्फी जावेद की अपनी ही सोसाइटी से भिड़ंत, घर में शूटिंग करने पर लगी रोक, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोपपंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बवाल; विधानसभा के बाहर कांग्रेस-AAP विधायकों में भिड़ंत, खैरा के निलंबन पर हंगामाकुल्लू दशहरा में सतिंदर सरताज ने बिखेरा अपना जादू, खचाखच भरा कला केंद्र; आज लंका दहन के साथ समापनSRK King Movie: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का खूंखार पोस्टर रिलीज, हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब लिए आए नजरकरवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वUorfi Javed Society Controversy: उर्फी जावेद की अपनी ही सोसाइटी से भिड़ंत, घर में शूटिंग करने पर लगी रोक, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोपपंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बवाल; विधानसभा के बाहर कांग्रेस-AAP विधायकों में भिड़ंत, खैरा के निलंबन पर हंगामा

Yamunanagar Road Accident News: यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौत

Yamunanagar Road Accident News: यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौत

यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में रादौर क्षेत्र के बकाना गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 43 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। अपने गांव लौट रहे बाइक सवार रामानंद कुमार को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामानंद अपनी बाइक सहित सड़क किनारे खेत में जा गिरे। राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

कार के सामने घटी खौफनाक वारदात, प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई आपबीती

विज्ञापन

रादौर थाना पुलिस को दिए बयान में खजुरी गांव निवासी राजबीर ने बताया कि उनकी रादौर इलाके में शर्मा ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट और सरिये की दुकान है। वे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके ठीक आगे उन्हीं के गांव का रहने वाला रामानंद कुमार अपनी स्प्लेंडर बाइक से खजुरी गांव की तरफ जा रहा था। राजबीर के मुताबिक, जैसे ही वे बकाना गांव से थोड़ा पहले पहुंचे, तभी सामने से नीले रंग का एक बजाज मैक्सिमा ऑटो बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से आता दिखा।

अचानक मोड़ा ऑटो और ले ली जान

आरोप है कि ऑटो चालक ने अचानक अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो को सीधी दिशा में मोड़ते हुए आगे चल रही रामानंद की बाइक में दे मारा। टक्कर लगते ही रामानंद उछलकर बाइक समेत सड़क किनारे खेत में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही पीछे से आ रहे राजबीर ने तुरंत अपनी कार रोकी और रामानंद को संभालने पहुंचे। इस दौरान राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और किसी ने डायल-112 पर कॉल करके एंबुलेंस को सूचित किया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल रामानंद को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रादौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। रादौर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी राजबीर के बयानों के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आसपास के रास्तों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें–  शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।