August 5, 2026

Narnaul Balaji Padyatra: नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा, 8 अगस्त को चढ़ेगा निशान

0
Narnaul Balaji Padyatra: नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा, 8 अगस्त को चढ़ेगा निशान

ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु, 8 अगस्त को मेहंदीपुर धाम में होगा भव्य संकीर्तन

Narnaul Balaji Padyatra: नारनौल शहर में एक बार फिर भक्ति का अनूठा उल्लास देखने को मिल रहा है। ‘श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ’ के तत्वाधान में श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था राजस्थान स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पैदल रवाना हो चुका है। नलापुर स्थित प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा श्रद्धालु पूरे जोश और आस्था के साथ शामिल हुए हैं।

यात्रा संघ के संरक्षक एवं मार्गदर्शक गुरुजी सांवरमल गोयल के सानिध्य में शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालु हाथों में बालाजी महाराज का पवित्र निशान (ध्वज) थामे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते और भगवान श्रीराम व संकटमोचन बालाजी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

निशान पूजन और भंडारे के साथ हुई भक्तिमय शुरुआत

पदयात्रा की रवानगी से पूर्व रविवार की रात मोटा महादेव मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सोमवार की अलसुबह मंदिर प्रांगण में आचार्य क्रांति निर्मल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी पदयात्रियों से पवित्र निशान का विधि-विधान से पूजन करवाया गया।

पूजन संपन्न होते ही बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान की सीमा की ओर बढ़ चला। इस अवसर पर सहयोगी संस्था ‘श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल’ के पदाधिकारियों समेत शहर के कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, 8 अगस्त को धाम में चढ़ेगा निशान

पदयात्रा जैसे ही मोटा महादेव मंदिर से निकलकर कड़िया वाले हनुमान मंदिर की ओर बढ़ी, रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

पदयात्रा के संयोजक गुरुजी सांवरमल गोयल ने यात्रा के रूट और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि नारनौल से पैदल चला यह जत्था विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आगामी 8 अगस्त को राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचेगा। धाम पहुंचने पर सबसे पहले बालाजी महाराज के चरणों में पूरे विधि-विधान से निशान अर्पित किया जाएगा। इसके बाद उसी रात धाम परिसर में भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा और अगले दिन विशाल भंडारे के साथ इस धार्मिक यात्रा का विश्राम होगा।

यह भी पढ़ें–  CWG स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ बनीं ब्रांड एंबेसडर, 9 अगस्त को नारनौल आएंगे सीएम नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed