September 19, 2026

Karnal Civil Hospital: करनाल सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा टला, नवजात वार्ड में शॉर्ट सर्किट से फैला धुआं, 10 बच्चे सुरक्षित निकाले

0
Karnal Civil Hospital: करनाल सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा टला, नवजात वार्ड में शॉर्ट सर्किट से फैला धुआं, 10 बच्चे सुरक्षित निकाले

करनाल सिविल अस्पताल में बड़ा हादसा टला, नवजात वार्ड में शॉर्ट सर्किट से फैला धुआं, 10 बच्चे सुरक्षित निकाले

Karnal Civil Hospital: करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (Karnal SNCU Ward Fire) में बने एक इलेक्ट्रिक प्वाइंट पर अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते कमरे में प्लास्टिक और तारों के जलने की गंध के साथ घना धुआं फैलने लगा। धुआं भरते ही वार्ड में मौजूद मेडिकल स्टाफ और वहां मौजूद तीमारदारों में हड़कंप मच गया।

घबराए परिजन अपने मासूम नवजात बच्चों को गोद में उठाकर सुरक्षित गलियारों की तरफ भागे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने बिना एक पल गंवाए बच्चों के ऑक्सीजन व मेडिकल सपोर्ट को संभालते हुए उन्हें सुरक्षित कमरों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया।

परिजनों ने बयां किया खौफनाक मंजर, 10 शिशुओं को निकाला गया बाहर

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों— सुशीला, रमन शर्मा और कुलदीप ने बताया कि वे अपने बच्चों से मिलने और देखभाल के लिए वहीं थे कि अचानक शॉर्ट सर्किट का शोर उठा। चारों तरफ धुआं भरता देख हर कोई घबरा गया। लेकिन गनीमत यह रही कि स्टाफ ने समझदारी दिखाई और एक-एक कर सभी शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। (Haryana Hospital Safety) प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त वार्ड में 10 के करीब नवजात भर्ती थे।

घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) और अस्पताल के तकनीकी अमले को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और बिजली आपूर्ति बंद कर धुआं बाहर निकालने का इंतजाम किया।

4 बच्चे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज शिफ्ट, पीएमओ बोलीं— सभी बच्चे सुरक्षित

नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO Karnal Civil Hospital) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के समय एसएनसीयू वार्ड में कुल 10 नवजात बच्चे भर्ती थे। शॉर्ट सर्किट से फैले धुएं के कारण किसी बच्चे को सांस लेने में दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए एहतियाती तौर पर 4 बच्चों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Kalpana Chawla Medical College Karnal) में शिफ्ट कर दिया गया।

अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि सभी 10 नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी की भी हालत चिंताजनक नहीं है। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति को सामान्य बताया है। फिलहाल तकनीकी टीम शॉर्ट सर्किट की वजह बने इलेक्ट्रिकल प्वाइंट की मरम्मत में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed