Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में होगी शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री? सलमान खान के ‘करण-अर्जुन’ ट्विस्ट से मचा बवाल
बिग बॉस 20 में होगी शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री? सलमान खान के 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट से मचा बवाल
Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन की घोषणा होते ही एंटरटेनमेंट जगत में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए टीजर ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। प्रोमो में दबंग सलमान खान अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो हिंट दिया है, उसने फैंस का दिमाग दौड़ाने पर मजबूर कर दिया है। सलमान खान ने टीजर में इशारा किया है कि ‘बिग बॉस 20’ में इस बार ‘करण-अर्जुन’ जैसा अनोखा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह: ग्रैंड प्रीमियर पर आ रहे हैं ‘किंग खान’
सलमान खान के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। शो से जुड़े कई फैन पेजेस और मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान को भी इस स्पेशल सीजन के लिए अप्रोच किया है। चर्चाएं हैं कि ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर पर शाहरुख खान धमाकेदार एंट्री मार सकते हैं और अपने दोस्त सलमान खान के साथ मिलकर शो की मेजबानी करते दिखेंगे। अगर ऐसा होता है तो टीवी इतिहास में यह पहला मौका होगा जब दोनों खान एक साथ पूरे एपिसोड में स्टेज संभालेंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स या शाहरुख खान की टीम की तरफ से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
🚨 #BiggBoss20 Update 🚨
As per reports #ShahrukhKhan is approached for Host along with #SalmanKhan
Karan Arjun special— BIGGBOSSFC (@BIGGBOSSOFC) August 4, 2026
क्या ‘पुराने बनाम नए’ खिलाड़ियों की होगी जंग?
‘करण-अर्जुन’ थीम को लेकर एक और दिलचस्प थ्योरी सामने आ रही है। जानकारों का मानना है कि इस सीजन में शो का फॉर्मेट ‘एक्सपीरियंस बनाम फ्रेश फेस’ पर आधारित हो सकता है। जिस तरह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के हालिया सीजनों में पुराने धुरंधरों को वापस लाया गया था, उसी तर्ज पर ‘बिग बॉस 20’ में भी पिछले सीजनों के कुछ विवादित और हिट एक्स-कंटेस्टेंट्स को नए चेहरों के सामने उतारा जा सकता है।
फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार
फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की तारीख और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन जिस तरह से ‘करण-अर्जुन’ के नाम पर खबरें बाजार में तैर रही हैं, उससे साफ है कि मेकर्स इस 20वें सीजन को अब तक का सबसे ग्रैंड सीजन बनाने की तैयारी में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकयी ‘करण और अर्जुन’ की जोड़ी टीवी के इस सबसे बड़े मंच पर एक साथ नजर आती है या यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट साबित होता है।
यह भी पढ़ें– मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चन परिवार का जलवा, आराध्या का बदला अंदाज, अभिषेक ने गार्ड से मिलाया हाथ
