Breaking News
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानितYamunanagar News: यमुनानगर में शर्मनाक वारदात, 16 साल के किशोर के साथ कुकर्म, गांव के ही दो युवकों पर FIR दर्जNuh Tanker Fire: नूंह में KMP पर पलटा तेल से भरा टैंकर, चालक ने जलते वाहन से कूदकर बचाई अपनी जानNarnaul News: निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरीWheat Sowing Tips: गेहूं की बुवाई को लेकर PAU की एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी किस्म देगी सबसे ज्यादा पैदावारमुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानितYamunanagar News: यमुनानगर में शर्मनाक वारदात, 16 साल के किशोर के साथ कुकर्म, गांव के ही दो युवकों पर FIR दर्जNuh Tanker Fire: नूंह में KMP पर पलटा तेल से भरा टैंकर, चालक ने जलते वाहन से कूदकर बचाई अपनी जानNarnaul News: निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरीWheat Sowing Tips: गेहूं की बुवाई को लेकर PAU की एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी किस्म देगी सबसे ज्यादा पैदावार

Taj Mahal Viral Video: ताजमहल पर विदेशी महिला को घूर रहे थे लड़के, फोटोग्राफर के एक जवाब ने कर दी बोलती बंद

Taj Mahal Viral Video: ताजमहल पर विदेशी महिला को घूर रहे थे लड़के, फोटोग्राफर के एक जवाब ने कर दी बोलती बंद

ताजमहल पर विदेशी महिला को घूर रहे थे लड़के, फोटोग्राफर के एक जवाब ने कर दी बोलती बंद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Taj Mahal Viral Video: मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले आगरा के ताजमहल परिसर से एक बेहद सराहनीय और आंखें खोल देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक विदेशी महिला पर्यटक (Foreign Tourist) को लगातार घूर रहे कुछ स्थानीय युवकों को एक भारतीय फोटोग्राफर (Taj Mahal Photographer Viral) ने जिस अंदाज में टोका, उसकी अब चारों तरफ चर्चा हो रही है।

फोटोग्राफर ने बिना कोई हंगामा खड़ा किए, बेहद शांत लेकिन तीखे शब्दों में लड़कों को उनकी हद याद दिला दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग फोटोग्राफर की समझदारी और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

“दुनिया ताजमहल देख रही है, जाहिलों की तरह किसी को असहज नहीं कर रही”

मिली जानकारी के अनुसार, एक भारतीय फोटोग्राफर ताजमहल परिसर में आई एक विदेशी महिला पर्यटक का फोटोशूट कर रहा था। इसी दौरान पास खड़े कुछ युवक बार-बार उस महिला को घूरने लगे और फब्तियां कसने जैसी स्थिति पैदा करने लगे। फोटोग्राफर की नजर जैसे ही इस असहज माहौल पर पड़ी, उसने तुरंत दखल दिया।

उसने लड़कों से कहा, “अगर आप ताजमहल देखने आए हैं तो ताजमहल देखिए, (Taj Mahal Foreigner Safety) महिला को क्यों घूर रहे हैं?” इस पर जब एक युवक ने दलील दी कि “दुनिया देख रही है”, तो फोटोग्राफर ने करारा जवाब देते हुए कहा— “दुनिया ताजमहल देख रही है, जाहिलों की तरह किसी महिला को असहज नहीं कर रही।” फोटोग्राफर की यह बात सुनकर घूर रहे लड़के चुपचाप वहां से खिसक गए।

इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो, तारीफों का लगा तांता

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @official_tajmahal.photography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया। (Guest Safety In India Tourism) खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 33 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग दो लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स फोटोग्राफर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर हर नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर पर्यटकों के साथ होने वाली ऐसी बदतमीजी के खिलाफ इसी तरह समझदारी से आवाज उठाए, तो भारत आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए माहौल काफी सुरक्षित और बेहतर हो सकता है।

‘अतिथि देवो भव:’ की मिसाल, सार्वजनिक जगहों पर मर्यादा रखना जरूरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee (@official_tajmahal.photography)

ताजमहल केवल एक दर्शनीय स्थल नहीं है, बल्कि यह भारत की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति का प्रतीक है। देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक यहां अपनी खूबसूरत यादें सहेजने आते हैं।

ऐसे में पर्यटकों की निजता और सम्मान का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस वायरल वीडियो से यह बड़ा संदेश मिलता है कि किसी गलत हरकत का विरोध करने के लिए हमेशा मारपीट या गाली-गलौज की जरूरत नहीं होती। अगर सही समय पर शांत रहकर भी दृढ़ता से बात रखी जाए, तो असामाजिक तत्वों को उनकी गलती का अहसास कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें–Flight Fight Viral: हवा में फटी टी-शर्ट और चले मुक्के, बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट में यात्रियों के बीच झड़प

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।