August 11, 2026

city sewage News मोहल्ला जमालपुर के राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में सीवर की समस्या

0
11 aug

city sewage problem  मोहल्ला जमालपुर के नजदीक राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में लगभग 1 महीने से सीवर की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। अधिकारियों द्वारा दो बार कर्मचारियों को सीवर की सफाई हेतु भेजा गया परंतु मात्र लीपापोती करके ही काम चला दिया गया। जिसके कारण सीवर बैक होने की वजह से सीवर का पानी और मल घरों में भर जाता है। बारिश आने पर तो यह इतना अधिक होता है कि घर में रहना दूभर हो जाता है। सीवर का पानी तथा मल घरों में आने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। उच्चाधिकारियों से निवेदन है कि इस समस्या का उचित और स्थायी समाधान करवाने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed