August 16, 2026

अग्रवाल वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित

0
Nnl 2

Narnaul News: अग्रवाल वैश्य समाज (रजि.) जिला महेन्द्रगढ़, नारनौल ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं सिविल हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार सिविल हॉस्पिटल नारनौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) पूर्ण प्रभा, पूर्व प्राचार्य गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारनौल नारनौल ने की।
मुख्य अतिथि डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर से जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन स्थिति में बहुत मदद मिलती है। उन्होंने कहा प्रत्येक माह 600 से 700 यूनिट की आवश्यकता पड़ती है, जो सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को मदद मिलती है। पूर्व प्रो. (डॉ).पूर्ण प्रभा ने कहा कि हमारा सभी का सामाजिक दायित्व है कि हम जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान देकर उनका जीवन बचाएं। उन्होंने कहा रक्त एक ऐसा तत्व है, जिसे कृत्रिम प्रणाली से नहीं बनाया जा सकता, यह सिर्फ इंसान द्वारा देकर ही किसी की जान बचाई जा सकती है।
अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस बात को साबित कर दिया।
शिविर के प्रोजेक्ट इंचार्ज जिला कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल और जिला युवा अध्यक्ष चिराग अग्रवाल थे तथा मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहित जिंदल ने किया।समाज के पदाधिकारियों ने सभी 42 रक्तदाताओं, डॉक्टर्स की टीम एवं स्टाफ और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ, जिला महिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता गुप्ता, प्रदेश सचिव ऋतु बंसल, जिला महासचिव मधु गोयल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बंसल, मुकेश जैन, कृष्ण गोयल, आनंद गुप्ता, रविंद्र बंसल, जिला कानूनी सलाहकार राजकुमार चौधरी एडवोकेट, जिला सचिव संजय गोयल, निखिल जैन, विनोद सिंघल, नीरज गर्ग, उदित सिंघल, चिन्मय गोयल, ललित गोयल, रामगोपाल गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed