ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने किया 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल व सीयूएच पाली का दौरा

Narnaul News: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रोहतक के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने आज 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल का दौरा किया। दौरे के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप कुमार ने उन्हें यूनिट की गतिविधियों, प्रशिक्षण और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल राकेश सिंह पुनिया, सूबेदार मेजर दाना राम व हेड क्लर्क गौरव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रुप कमांडर ने पीआई मेस में एएनओ व सीटीओ के साथ बैठक कर एनसीसी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान मेजर वीरेंद्र कुमार, मेजर नीरज चौहान, लेफ्टिनेंट भरत भूषण व सीटीओ ममता सिद्धार्थ उपस्थित रहे। इसके बाद ब्रिगेडियर राम नरेश ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा (सीयूएच), पाली में कुलपति से मुलाकात की तथा एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट रमेश कुमार भी मौजूद रहे।
फोटो-16 हरियाणा बटालियन एनसीसी दौरे के दौरान एनसीसी कैडेट को सम्मानित करते ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश।
