August 29, 2026

महेंद्रगढ़ में मोदाश्रम के सामने “श्रीराम शांति पक्षी घर” का 30 अगस्त को उद्घाटन

0
Nnl 3

Mahendergarh News: महेंद्रगढ़ में मोदाश्रम के मुख्य द्वार के सामने श्री राम शान्ति (7.5 मंजिले) पक्षी घर का भव्य उद्घाटन 30 अगस्त रविवार को दरबार सियारामदास धाम के बाबा रामदेव मलराना चौड़ जिला सवाई माधोपुर राजस्थान द्वारा किया जाएगा।
मौदाश्रम महेंद्रगढ़ के मुख्य द्वार के सामने एक भव्य 7.5 मंजिलें श्री राम शांति पक्षी घर का निर्माण डॉ सुकेश दीवान, पत्नी बबीता दीवान, पुत्र मनीष दीवान, पुत्रवधू स्वाति दीवान, सुपुत्री चंचल दीवान तथा पौत्र पौत्री तेजस, परिसा, प्राक्षी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्रीराम दीवान व मां श्रीमती शांति देवी की स्मृति में करवाया गया। इस पक्षी घर में लगभग 18000 पक्षियों के आश्रय व दाना-पानी की व्यवस्था की गई है। पक्षियों के अभिरक्षण की यह एक अनूठी व कारगर पहल है।
धार्मिक प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने बताया कि महाराज जी बाबा रामदेव के भजन एवं प्रवचन 30 अगस्त रविवार को प्रातः 10 बजे तथा प्रसाद वितरण दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। अतः सभी पर्यावरण तथा पक्षी प्रेमियों को “श्री राम शांति पक्षी घर “के शानदार उद्घाटन पर 30अगस्त को प्रातः 10 बजे मौदाश्रम महेंद्रगढ़ में सादर आमंत्रित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed