September 3, 2026

Narnaul : निजामपुर में चोरों का दुस्साहस खिड़की तोड़कर दो एलईडी और अन्य सामान ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

0
Narnaul : निजामपुर में चोरों का दुस्साहस खिड़की तोड़कर दो एलईडी और अन्य सामान ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

प्रतीकात्मक फोटो

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के निजामपुर कस्बे में बुधवार देर रात चोरों ने पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। खास बात यह है कि मुख्य घटनास्थल निजामपुर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे स्थानीय पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गोदाम संचालक पवन शर्मा (निवासी छिलरो) ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने गोदाम पहुंचे, तो मुख्य ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। चोर गोदाम से बीड़ी के चार पैकेट, नमकीन के पैकेट और तेल की बोतलें चुरा ले गए। इसके अलावा, चोरों ने पास की एक अन्य दुकान का ताला तोड़ने का भी असफल प्रयास किया।

इसी रात चोरों ने एक अन्य स्थान को भी निशाना बनाया। पीड़ित सुनील सोनी ने बताया कि चोरों ने उनके किराए के चौबारे की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर दो पुरानी एलईडी चुराकर फरार हो गए। एक ही रात में दो वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में भारी दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश ने बताया कि पवन शर्मा की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी

यह भी देखें – कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंटीन में खूनी झड़प, चाकूबाज़ी में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed