Breaking News
Bollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारBollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

Panipat PHC Inspection: पानीपत में सिवाह PHC पर शिक्षा मंत्री का छापा, 2 साल से गायब मिला दवाइयों का रिकॉर्ड

AAmandeep Singh
Panipat PHC Inspection: पानीपत में सिवाह PHC पर शिक्षा मंत्री का छापा, 2 साल से गायब मिला दवाइयों का रिकॉर्ड

पानीपत में सिवाह PHC पर शिक्षा मंत्री का छापा, 2 साल से गायब मिला दवाइयों का रिकॉर्ड

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panipat PHC Inspection: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पानीपत के उपायुक्त (DC) हरीश कुमार वशिष्ठ ने गुरुवार को सिवाह गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का अचानक निरीक्षण किया। प्रशासनिक अमले और मंत्री के अचानक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई, जिससे मंत्री का पारा चढ़ गया।

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि वहां तैनात फार्मासिस्ट बीते दो सालों से दवाइयों के स्टॉक और वितरण का कोई रिकॉर्ड ही मेंटेन नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

बिना रिकॉर्ड बंट रही थीं दवाइयां, मंत्री ने जताई सख्त नाराजगी

जांच में पाया गया कि PHC में तैनात फार्मासिस्ट पवन पिछले दो वर्षों से दवाइयों के आवक और वितरण का कोई लेखा-जोखा नहीं रख रहा था। इतनी बड़ी कोताही सामने आने पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लापरवाह कर्मचारी को बख्शा न जाए और उसके खिलाफ तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पूरे अस्पताल परिसर का मुआयना किया और वहां इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाइयां और अन्य सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं।

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: महिपाल ढांडा

अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री ने कर्मचारियों और अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ या काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी।

“सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभानी होगी। जो भी कर्मचारी अपने काम में कोताही बरतेगा, उसे सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”
— महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा

यह भी पढ़ें– Narnaul News: नारनौल बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन आदमकद प्रतिमा गायब, श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर बंद किए गेट

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।