Narnaul: सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है

Narnaul : राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ अशोक कुमार के दिशा-निर्देश में और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ अमित चौधरी की अध्यक्षता में जिला एचआईवी एड्स सोसायटी द्वारा संचालित रेड रिबन क्लब के सानिध्य में आईसीटीसी टीम द्वारा जिला स्तरीय पीयर एजुकेटर और नोडल अधिकारी की एच आई वी एड्स ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग को डीटीओ और एचआईवी एड्स नोडल अधिकारी नवीन कुमार की रहनुमाई में डॉ कृष्ण कुमार नर्सिंग आफिसर, श्री दिनेश कुमार तथा अंकित कुमार, सरीता गितिका, सुनीता काउंसलर्स द्वारा नोडल अधिकारी और पीयर एच आई एड्स जागरूकता ट्रेंनिग करवाई गई।इस ट्रेंनिग में राजकीय महाविद्यालय नारनौल के जिला रेड रिबन कोऑर्डिनेटर और सहसंयोजक डॉ चंद्रमोहन द्वारा जिला महेंद्रगढ़ के सभी महाविद्यालयों से आए रेड रिबन क्लब नोडल आफिसर्स व उनके साथ आए 55 पीयर एजुकेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब द्वारा संचालित सभी प्रकार की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं व अन्य सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर उनके सानिध्य में एड्स जागरूकता रैली और जागरूकता शपथ दिलाई गई।इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग में 10 नोडल अधिकारी और 55 पीयर एजुकेटर शामिल रहे। इस दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल के प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ अमित चौधरी ने विधार्थियों को एड्स व मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूक किया । उन्होंने बताया कि सही जानकारी और जागरूकता से एचआईवी एड्स को फैलने से रोका जा सकता है । इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग में सरकारी हॉस्पिटल से आएं डॉ कृष्ण कुमार ने एड्स गलत धारणा और एड्स कैसे फैलता है व इससे बचने के लिए हमें कौन-कौन सी विभिन्न दवाईयों का उपयोग करना चाहिए इसके बारे में बताया। इसके अलावा डॉ सरिता ने एसटीडी और एचआईवी एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की। इस जिला स्तरीय ट्रेंनिग के साथ इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें डॉ स्वेता छावड़ा, डॉ सुभाष डॉ रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इन प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय प्रथम और राजकीय महाविद्यालय सतनाली दिव्तीय और राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी तृतीय स्थान पर रहा, पोस्टर मेकिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने प्रथम और राजकीय महाविद्यालय नारनौल दिव्तीय और राजकीय महाविद्यालय अटेली तृतीय स्थान पर रहें।तथा स्लोगन में राजकीय शिक्षण महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ ने क्रमशः प्रथम , दिव्तीय स्थान प्राप्त किया।
