September 4, 2026

Narnaul: नारनौल के शिक्षाविद हितेश वर्मा को बेस्ट एजुकेटर-एडुप्रेन्योर अवार्ड, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मानित

0
Nnl 5

Narnaul:  शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए नारनौल से जुड़े युवा शिक्षाविद डॉ हितेश वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। गुरुग्राम के प्रतिष्ठित द वेंकटेश्वर स्कूल और नारनौल के एचपीएस स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ हितेश वर्मा को टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा बेस्ट एजुकेटर एडुप्रेन्योर अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान समारोह बुधवार को चंडीगढ़ के होटल नोवोटेल में आयोजित किया गया था। समारोह में एडुप्रेन्योर्स मैगजीन के कवर का अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने डॉ हितेश वर्मा को बेस्ट एजुकेटर एडुप्रेन्योर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस के सहयोग से आयोजित इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के चुनिंदा शिक्षा उद्यमियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों, नवाचार और स्थायी विरासत के लिए सम्मानित किया गया। डॉ हितेश वर्मा को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया है।
उनके नेतृत्व में दोनों ही शिक्षण संस्थान नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के समय में शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में एआई तकनीक, डिजिटल शिक्षा तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यार्थियों को आज के समय अनुसार अत्याधुनिक तकनीकों की के साथ शिक्षा प्रदान करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, जिससे बच्चे जीवन के किसी भी क्षेत्र में पिछड़ा हुआ महसूस ना करें और सफलता के पथ पर अग्रसर हों। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed