September 4, 2026

Narnaul: मां चामुंडा मंदिर में सखी परिवार का भव्य कीर्तन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

0
Nnl 7

Narnaul: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर वीरवार को शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में सखी परिवार द्वारा भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सखी परिवार की महिला सदस्यों के साथ-साथ शहर की अनेक महिला श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर कीर्तन के मुख्य यजमान गोपाल मित्तल एवं रेणु मित्तल ने पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया। पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण और मां चामुंडा देवी की आराधना की गई। इसके उपरांत सखी परिवार की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, यशोमती मैया से बोले नंदलाला, राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी,
छोटी-छोटी गैया छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी और पूरे मंदिर परिसर को कृष्णमय बना दिया। भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। महिलाओं ने ढोलक-मंजीरों की थाप पर झूम-झूम कर नृत्य करते हुए प्रभु भक्ति का आनंद लिया। मंदिर परिसर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से गूंज उठा। कीर्तन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुष्पा मित्तल, रेनू मित्तल, पिंकी मित्तल, निर्मला जिंदल, मंजू जिंदल, राजबाला जिंदल, बबीता चौधरी, अंजू चौधरी, नीतू चौधरी, रश्मि चौधरी, निशा मित्तल, रमा मित्तल, सुधा अग्रवाल, संगीता शर्मा, सविता जिंदल, पूनम चौधरी, गीतांजलि चौधरी, नीलम चौधरी, नीना, पूजा गोयल, गीता गोयल, इंदु गोयल, सुचेता गोगिया, रेनू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed