September 6, 2026

Weekly Horoscope: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना पूरे हफ्ते का राशिफल

0
Weekly Horoscope: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना पूरे हफ्ते का राशिफल

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना पूरे हफ्ते का राशिफल

Weekly Horoscope: सितंबर 2026 का यह दूसरा हफ्ता ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी उथल-पुथल और नए मौकों से भरा रहने वाला है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से शुरू हो रहे इस सप्ताह में चंद्रमा और मंगल की युति मिथुन राशि में रहेगी। ग्रहों का यह संतुलन जहां कुछ राशियों को करियर में ऊंची छलांग लगाने का मौका देगा, वहीं कुछ लोगों को विवादों से दूर रहकर अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

अगर आप भी इस हफ्ते नौकरी बदलने, नया बिजनेस शुरू करने या किसी रिलेशनशिप में बड़ा कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल।

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर 2026) Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना पूरे हफ्ते का राशिफल
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना पूरे हफ्ते का राशिफल

मेष राशि 

करियर व व्यापार: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अटके काम पूरे होंगे। मंगलवार के बाद कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और शुक्रवार को जॉब चेंज का प्रयास सफल हो सकता है।(Weekly Horoscope)

छात्र व लव लाइफ: प्रतियोगी परीक्षा में लगे छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में सोमवार को भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को पीली चीजों का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद | शुभ अंक: 04, 05 | भाग्य: 65%

वृषभ राशि

करियर व व्यापार: मंगलवार के बाद व्यापारियों को बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। गुरुवार को प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

सेहत व लव लाइफ: मंगलवार को पेट दर्द या पाचन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खानपान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला | शुभ अंक: 02, 09 | भाग्य: 70%

मिथुन राशि Weekly Horoscope

करियर व व्यापार: आपकी ही राशि में चंद्रमा और मंगल की मौजूदगी आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी। जॉब बदलने की योजना बना रहे लोगों को मंगलवार के बाद बड़ी कामयाबी मिल सकती है। अटका हुआ सरकारी काम भी पूरा होगा।

आर्थिक व निजी जीवन: गुरुवार को धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। शनिवार को पार्टनर के साथ किसी लंबी ड्राइव या छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और ताजे फलों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा | शुभ अंक: 07, 09 | भाग्य: 60%

कर्क राशि Weekly Horoscope

करियर व व्यापार: भाग्य स्थान में शनि आपको कड़ी मेहनत का फल दिलाएंगे। बुधवार के बाद कार्यस्थल पर पदोन्नति के लिए बातचीत शुरू करें। कारोबारियों को मनमुताबिक परिणाम पाने के लिए थोड़ा और पसीना बहाना होगा।

लव लाइफ व सेहत: आपकी राशि में स्थित गुरु परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बना रहे हैं। अविवाहितों के लिए शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है।

उपाय: श्रीहरि विष्णु के मंदिर जाकर पीले वस्त्र और फल चढ़ाएं।

शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य: 60%

सिंह राशि 

करियर व व्यापार: स्वराशि के सूर्य और द्वादश गुरु की वजह से कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मंगलवार और गुरुवार को नए बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार को ऑफिस में संयम रखें।

सेहत व लव लाइफ: शुक्र का तुला राशि में होना लव लाइफ के लिए शानदार रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। खानपान की दिनचर्या न बिगड़ने दें।

उपाय: रोजाना 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 01, 09 | भाग्य: 60%

कन्या राशि Weekly Horoscope

करियर व व्यापार: एकादश चंद्रमा और कर्म भाव के मंगल आपके लिए सफलता के दरवाजे खोल रहे हैं। बुधवार के बाद रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या कोई पुरानी लेन-देन की समस्या सुलझ सकती है।

छात्र व लव लाइफ: छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। शनिवार को पार्टनर के साथ खुशनुमा यात्रा के योग हैं।

उपाय: चने की दाल का दान करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा, सफेद | शुभ अंक: 04, 05 | भाग्य: 75%

तुला राशि 

करियर व व्यापार: आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपके आकर्षण और प्रभाव को बढ़ाएगा। बुधवार के बाद नौकरी और व्यापार दोनों में जबरदस्त प्रगति के योग हैं। गुरुवार का दिन जॉब बदलने के लिए सबसे बेहतर है।

सेहत व लव लाइफ: लव लाइफ बहुत रोमांटिक रहेगी। हालांकि, मंगलवार और शनिवार को सेहत, खासकर खानपान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। किसी को भी धन उधार देने से बचें।

शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य: 80%

वृश्चिक राशि 

करियर व व्यापार: सप्ताह की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल के अष्टम भाव में रहने से मन में थोड़ा असमंजस रहेगा। हालांकि गुरुवार तक सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों की मदद से सभी वित्तीय समस्याएं दूर हो जाएंगी।

छात्र व लव लाइफ: लव लाइफ में परिपक्वता दिखेगी। छात्र अपनी उच्च शिक्षा के लिए ठोस रणनीति बना सकेंगे।

उपाय: हनुमान मंदिर में जाकर मूर्ति की 3 परिक्रमा करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी | शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य: 65%

धनु राशि 

करियर व व्यापार: सप्तम भाव के चंद्रमा-मंगल बिजनेस पार्टनरशिप और डील्स में तेजी लाएंगे। गुरुवार से शनिवार के बीच नया कारोबार या प्रोजेक्ट शुरू करना फायदेमंद रहेगा। जॉब बदलने के प्रयास मंगलवार के बाद रंग लाएंगे।

लव लाइफ व यात्रा: शनिवार को बिन बुलाई या अनचाही यात्रा की वजह से थकान हो सकती है। काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय न दे पाना रिश्तों में थोड़ा तनाव दे सकता है।

उपाय: रोजाना श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल | शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य: 70%

मकर राशि 

करियर व व्यापार: सप्ताह की शुरुआत छठे चंद्रमा की वजह से थोड़ी भागदौड़ वाली रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, स्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी। सिंह के सूर्य-बुध आपके व्यावसायिक फैसलों में काफी मदद करेंगे।

पारिवारिक व लव लाइफ: शुक्रवार का दिन लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने के लिए मुफीद है। मंगलवार को प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। शनिवार को परिवार संग धार्मिक यात्रा संभव है। Weekly Horoscope

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और साबुत उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नीला, सफेद | शुभ अंक: 04, 06 | भाग्य: 70%

कुंभ राशि 

करियर व व्यापार: पंचम चंद्रमा के कारण छात्रों के ज्ञान और एकाग्रता में वृद्धि होगी। जॉब में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने से आपकी साख बढ़ेगी। सप्तम सूर्य-बुध व्यापार में मुनाफा दिलाएंगे।

सेहत व लव लाइफ: बुधवार को सेहत में थोड़ी नरमी आ सकती है, बाहर के खाने से परहेज करें। आर्थिक उन्नति के नए साधन बनेंगे और प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 01, 03 | भाग्य: 70%

मीन राशि 

करियर व व्यापार: मंगलवार के बाद पंचम चंद्रमा और गुरु की स्थिति आपके करियर को पंख लगाएगी। लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। बिजनेसमैन अपनी रणनीतियों से बड़ा मुनाफा कमाएंगे।Weekly Horoscope

लव लाइफ व पारिवारिक: लव लाइफ के लिहाज से यह हफ्ता बेहद सुखद है। शुक्रवार को घर में शादी-विवाह की बात पक्की हो सकती है। शनिवार को किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन संभव है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। चावल और सफेद तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद | शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य: 75%

यह भी पढ़ें– Rashifal Update: 7 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर, बनेगा भद्र राजयोग, इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed