Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Mahendragarh : महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में आती है एकजुटता और प्रेरणा – पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा

Mahendragarh : महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में आती है एकजुटता और प्रेरणा - पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा

उपस्थित ग्रामिणों को संबोधित करते पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : आगामी 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्रेष्ठ शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी के राज्यस्तरीय समारोह के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगिड़ महेंद्रगढ़ के गांव खातीवास पहुंचे।

यहां आयोजित एक भव्य जनसभा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को इस पावन राज्यस्तरीय समारोह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस कार्यक्रमों का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

महापुरुषों की जयंती से समाज में आती है एकजुटता

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि हम सब अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि वर्तमान सरकार द्वारा महापुरुषों की जयंतियों को राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है।

Mahendragarh : महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में आती है एकजुटता और प्रेरणा - पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा

इस प्रकार के आयोजनों से समाज को संगठित होने की नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर एक समर्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने जनसभा में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे और सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।

फरीदाबाद में बना विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय समाज के लिए बड़ा उपहार

श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगिड़ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा समस्त कला, शिल्प और कौशल निर्माण के देवता हैं। आज की नवीनतम तकनीक के युग में उनका उल्लेखनीय योगदान हमारी भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने गर्व के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश का पहला ‘विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय’ हरियाणा के फरीदाबाद में स्थापित किया गया है, जो हम सभी विश्वकर्मा वंशजों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपहार है। उन्होंने अपील की कि 17 सितंबर को होने वाले इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लोग बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

स्थानीय विधायक और समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

जांगिड़ ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रधान राजेश कुमार ने मुख्य अतिथियों और पधारे हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और लोगों से आह्वान किया कि वे टीम बनाकर गांव-गांव जाएं और हर व्यक्ति तक इस कार्यक्रम की सूचना पहुंचाएं।

इस अवसर पर धर्मचंद ठेकेदार, श्रीचंद (पूर्व सरपंच), धर्मेंद्र (जिला युवा अध्यक्ष), अनिल, मनोज (वाइस चेयरमैन), डॉ. शेर सिंह जांगड़ा, ओमप्रकाश (वरिष्ठ समाज सेवक), रोहतास (सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक), वीरेंद्र सिंह जांगिड़ (कैमला),

वेद प्रकाश ठेकेदार, मोतीलाल, विनोद कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, मुंशीराम ठेकेदार, मदनलाल ठेकेदार (कनीना), मुकेश कुमार सहित ग्राम पंचायत के तमाम सदस्य और बड़ी संख्या में जांगिड़ समाज के बंधु उपस्थित रहे।

यह भी देखें – रोहतक में बेटे ने चुन्नी से गला घोंटकर की मां की हत्या, खुद थाने पहुंचकर बोला- ‘जाकर देख लो’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।