Narnaul : जोखिम भत्ता घोषणा के बाद भी नहीं बदले हालात, हड़ताल चार दिन और बढ़ी

शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते नारनौल इकाई के सदस्य ।
Narnaul : 13 सितंबर तक हड़ताल बढ़ाने के बाद आज सफाई कर्मचारियों के धरने का 35वां दिन है लेकिन अभी भी कोई सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है।
इसी कड़ी में आज जहां पुरे प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपने अपने धरना क्षेत्र पर शोकसभा व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए वहीं दूसरी तरफ नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल इकाई ने भी हड़ताल के दौरान और उससे पहले शहीद हुए कर्मचारियों के लिए शोक सभा व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया ।
नोटिस नहीं लिया कर्मचारियों ने
नप के 05 कर्मचारियों को भी जब प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा गया तो किसी भी कर्मचारी ने नोटिस नहीं लिया और प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने बताया कि प्रशासन ने कुछ बेलदारों को हमारे धरनारत कर्मचारियों को डराने और धमकाने के लिए भेजा हुआ है जो धरने पर बैठे कर्मचारियों को दिन में 20 से 25 बार कॉल करके धरने से हटने और काम पर लौटने का अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।
आंदोलन को करेंगे तेज – भूपेंद्र सारवान
उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द 13 मई को हुए समझौते तहत सभी मांगे माननी चाहिए ताकि हम फिर से काम पर लौटें और हमारे शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं । उन्होंने ये भी कहा कि हम अब इस आंदोलन को और भी तेज करेंगे और आने वाले दिनों में अन्य कार्यक्रमों के तहत इस सरकार को चेताएंगे ।
यह भी देखें – SCVT ट्रेड्स में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख 19 सितंबर तक बढ़ी, जानें ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका
