Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: सवारियों के लिए रोहतक में भिड़े ड्राइवर, डायल 112 पहुंचते ही गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी

Rohtak News: सवारियों के लिए रोहतक में भिड़े ड्राइवर, डायल 112 पहुंचते ही गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी

सवारियों के लिए रोहतक में भिड़े ड्राइवर, डायल 112 पहुंचते ही गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक जिले में दिल्ली बाईपास चौक एक बार फिर चालकों की आपसी भिड़ंत का अखाड़ा बन गया। बुधवार को यहां सवारियों को बैठाने की होड़ में एक कमर्शियल टैक्सी ड्राइवर और प्राइवेट गाड़ी चालक के बीच जमकर कहासुनी और हाथापाई की नौबत आ गई। हंगामा बढ़ता देख पीड़ित टैक्सी चालक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। हालांकि, पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए जैसे ही मौके पर पहुंची, दूसरा चालक चकमा देकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।

‘हफ्ते में एक बार आता हूं, हर बार मिलती है धमकी’

विज्ञापन

दिल्ली से रोहतक के बीच टैक्सी चलाने वाले पीड़ित चालक भूषण ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वह नियमत: पीली (कमर्शियल) नंबर प्लेट वाली गाड़ी से सवारियां ढोते हैं। लेकिन दिल्ली बाईपास पर कुछ स्थानीय लोग सफेद (पर्सनल) नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को अवैध रूप से टैक्सी के तौर पर चला रहे हैं।

भूषण का आरोप है कि जब भी वह सवारियां बैठाने की कोशिश करते हैं, तो ये प्राइवेट गाड़ी चालक उनके साथ गाली-गलौज और गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। उन्हें गाड़ियों में आग लगाने और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं। बीते कुछ समय में उनके साथ इस तरह की दादागिरी की यह तीसरी घटना है।

सफेद नंबर प्लेट पर टैक्सी का धंधा, RTO की भूमिका पर उठे सवाल

पीड़ित चालक ने आरटीओ (RTO) और यातायात पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये का टैक्स देकर टैक्सी परमिट लेने वाले चालक पिस रहे हैं, जबकि बिना किसी परमिट या कमर्शियल टैक्स के सफेद नंबर प्लेट गाड़ियां खुलेआम बाईपास से सवारियां भर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसकी शह पर शहर के मुख्य चौराहे से यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है?

पुलिस ने खुलवाया जाम, थाने में शिकायत देने की दी सलाह

मामले पर डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी श्रीभगवान ने बताया कि कंट्रोल रूम से दिल्ली बाईपास पर दो चालकों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया और चालकों को समझाया कि बस स्टॉप या मुख्य मार्ग पर गाड़ियां खड़ी करके जाम न लगाएं।

पुलिसकर्मी के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी भांपकर एक चालक गाड़ी लेकर खिसक गया। वहीं, शिकायतकर्ता भूषण को हिदायत दी गई है कि यदि कोई दोबारा उनके साथ रंगदारी या हाथापाई करता है, तो वे तुरंत संबंधित क्षेत्रीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएं ताकि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें–  पानीपत में भारी सोने के गहनों संग गायब हुई 3 बच्चों की मां, कर्जदार पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।