Adampur bus accident Jalandhar : जालंधर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे 17 साल के छात्र को बस ने कुचला

जालंधर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे 17 साल के छात्र को बस ने कुचला
Adampur bus accident Jalandhar : जालंधर जिले के आदमपुर इलाके से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां सुबह-सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक हंसता-खेता परिवार उजड़ गया।
अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा 17 वर्षीय किशोर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
दो बसों की होड़ और उजड़ गई मांग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह स्कूल के समय एक निजी बस (करतार बस) सड़क किनारे सवारियां उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। दोनों बसों की इस खतरनाक खींचतान और लापरवाही के बीच सड़क किनारे चल रहा राजन उस बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया, हालांकि आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के कंडक्टर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
इकौले पोते की मौत से परिवार बेहाल
इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही पीड़ित परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि मृतक राजन (17) उनके घर का इकलौता पोता था। परिवार के बुढ़ापे का सहारा और घर का चिराग इस तरह अचानक बुझ जाने से माता-पिता और दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की अर्थी उठने के गम में पूरा मोहल्ला गमगीन है और हर किसी की आंख नम है।
सड़क की बदहाली और पुलिस कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए आदमपुर थाना पुलिस तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को अपने कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों के बयानों का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क की खराब हालत और गड्ढों के कारण भी चालकों का संतुलन बिगड़ा, जिसके चलते यह भयावह हादसा हुआ। बहरहाल, परिवार और स्थानीय लोग आरोपी फरार ड्राइवर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं, जिसके कारण आदमपुर-होशियारपुर मार्ग पर भारी जाम लगा हुआ है।

1 thought on “Adampur bus accident Jalandhar : जालंधर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे 17 साल के छात्र को बस ने कुचला”