Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Yamunanagar Police Drug Operation: यमुनानगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, देवधर गांव में नारकोटिक डॉग के साथ नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड

Yamunanagar Police Drug Operation: यमुनानगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, देवधर गांव में नारकोटिक डॉग के साथ नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड

यमुनानगर में पुलिस का देवधर गांव में नारकोटिक डॉग के साथ नशा तस्करों के ठिकानों पर रेड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान (यमुनानगर)

Yamunanagar Police Drug Operation: संजीव चौहान (यमुनानगर) यमुनानगर जिले में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को थाना प्रताप नगर के अंतर्गत आने वाले गांव देवधर में पुलिस की कई टीमों ने एक साथ छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के सीधे निर्देशों पर चलाए गए इस विशेष कंबिंग ऑपरेशन से इलाके के नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

इस तलाशी अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस बल के साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित ‘नारकोटिक डॉग’ को भी मैदान में उतारा गया था। पुलिस ने गांव के उन स्थानों को चिन्हित किया था, जहां लंबे समय से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या उन्हें छिपाकर रखे जाने की आशंका जताई जा रही थी।

विज्ञापन

नारकोटिक डॉग ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने, चप्पे-चप्पे की हुई जांच

अभियान के दौरान प्रताप नगर थाना प्रभारी रोहतास सिंह की पुलिस टीम और डॉग हैंडलर सचिन ने मोर्चा संभाला। नारकोटिक डॉग की मदद से पुलिस ने चिन्हित मकानों, बाड़ों और संकरे स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। अक्सर तस्कर मादक पदार्थों को ऐसी जगहों पर छिपा देते हैं जहां आम इंसानी नजर आसानी से नहीं पहुंच पाती, ऐसे में स्निफर डॉग की मदद से कोने-कोने को खंगाला गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। पूरे कंबिंग ऑपरेशन को कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।

“युवाओं को नशे के दलदल से बचाना प्राथमिकता” — एसपी कमलदीप गोयल

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति नशा बेचने, खरीदने या इसकी तस्करी में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने कहा, “हमारा मकसद युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकना है। जिले भर में ऐसे कंबिंग ऑपरेशन और अचानक की जाने वाली छापेमारी आगे भी जारी रहेगी ताकि नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।”

जनता से अपील: गुप्त रखेंगी पहचान, दें नशा तस्करों की जानकारी

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से भी इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया है। एसपी कमलदीप गोयल ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जानकारी देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बिगड़ी हवा, पानीपत-फरीदाबाद में प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली-NCR की भी हवा खराब

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।