September 12, 2026

Narnaul : 37 दिन की लंबी हड़ताल समाप्त, सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बनी सहमति

0
Narnaul : 37 दिन की लंबी हड़ताल समाप्त, सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बनी सहमति

हड़ताल समाप्त करने के बाद उपस्थित सफाई कर्मचारी व कर्मचारी नेता ।

Narnaul : 37 दिनों की हड़ताल के बाद आखिरकार प्रदेश की सरकार को सफाई कर्मचारियों के आगे घुटने टेकने पड़े और अब प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री के प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से समाप्त करने का निर्णय लिया ।

 

शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण बेदी की मौजुदगी में प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों की 16 मांगो पर सहमति जताई और इसका एक लेटर नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री को दी गई ।

Narnaul : 37 दिन की लंबी हड़ताल समाप्त, सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच बनी सहमति
समझौते पत्र को पढ़कर सुनाते कर्मचारी नेता

नारनौल में भी धरने को किया समाप्त

वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ के नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने भी इस फैसले का स्वागत किया और 37 दिनों से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान किया । इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री का और विशेष रुप से 37 दिनों तक एकजुट रहे सफाई व फायर कर्मचारियों का धन्यवाद किया । इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न भी मनाया ।

 

शहर को जल्द बनाएंगे सबसे स्वच्छ और सुंदर

नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने शहरवासियों को आश्वासन भी दिया कि अब वे दौगूनी रफ्तार से शहर की सफाई में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही शहर को पून: साफ और सुंदर बनाएंगे ।

 

 

यह भी देखें –  रुणिचा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सिरसा से रामदेवरा के लिए स्पेशल रोडवेज बस शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *