Narnaul: महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास में 17 की शाम दीप प्रज्वलन से होगी अभियान की शुरुआत

Narnaul: प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास में 17 की शाम दीप प्रज्वलन से अभियान की शुरुआत होगी।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत महेंद्रगढ़ से 17 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे। इस मौके पर वीरगति और सैन्य सम्मान कार्यक्रम भी है। इसी दिन शाम को 7:00 बजे महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में 108 मीटर की बड़ी रंगोली बनाई जाएगी और इसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व होगा। इसी प्रकार स्कूल कॉलेज में भाषण तथा पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं की जाएगी। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिला प्रशासन की ओर से की जाएंगी। सेवा विभाग द्वारा कैंप आयोजित करवाए जाएंगे।
