Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित छात्र व कॉलेज स्टाफ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार के दिशा-निर्देशन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय परिवार हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा इस महाविद्यालय को चुनने का निर्णय बेहद सराहनीय है, क्योंकि यहां संस्कारमय माहौल, अत्याधुनिक सुविधाओं और मजबूत आधारभूत संरचना के साथ उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है।

महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित होती हैं। हरा-भरा और अनुशासित पर्यावरणीय माहौल तथा कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ शैक्षिक स्टाफ यहां की मुख्य विशेषता है। महाविद्यालय शिक्षा, संस्कृति और खेलकूद के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

विभिन्न प्रकोष्ठों और कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और सीनियर प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा और जिला महेंद्रगढ़ के सबसे बड़े व प्राचीन इस महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों को अकादमिक माहौल से परिचित कराने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों (सेल्स) के माध्यम से चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाता है।

Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ. सतीश सैनी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे विभिन्न प्रकोष्ठों जैसे— यूथ रेडक्रॉस, एनईपी (NEP) प्रकोष्ठ, एनएसएस (NSS), एनसीसी (NCC), स्पोर्ट्स क्लब, रेड रिबन प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, दाखिला प्रकोष्ठ, बस पास, टाइम टेबल, कार्यालय और यूनिवर्सिटी गतिविधियों से जुड़े मामलों के साथ-साथ सब्जेक्ट सोसायटियों के नोडल अधिकारियों से रूबरू कराया। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से कराया गया अवगत

महाविद्यालय काउंसिल मेंबर डॉ. हवा सिंह ने संस्थान के विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताया। उन्होंने विशेष तौर पर मल्टीपर्पज हॉल, खेल ग्राउंड, जिम, पुस्तकालय, वाचनालय और आधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन करने वाले प्राध्यापकों— डॉ. नरेश यादव, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. पलक, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. सत्यपाल सुलोदिया ने अपनी उम्दा शैली से सबका मन मोह लिया।

उन्होंने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के परिवेश से भली-भांति परिचित कराना, पाठ्यक्रम की रूपरेखा समझाना और उनके मन में उठने वाले संदेहों का समाधान करना था। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में नए विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया, जिसमें समस्त महाविद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।

यह भी देखें –  हरियाणा की बेटी आशा का ऐतिहासिक कारनामा, 6 दिनों में फतह कीं यूरोप और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।