September 15, 2026

Narnaul: डीसी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
Nnl 4

Narnaul: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशों एवं भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज नजदीक सभागार भवन, नारनौल स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए।
इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा से सुशील चौटाला, जेजेपी से वीरेंद्र यादव तथा इनेलो से विजय सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed