Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

Narnaul: नशे के खिलाफ जंग में जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम: एडीसी तरुण कुमार

ddharm narain
Narnaul: नशे के खिलाफ जंग में जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम: एडीसी तरुण कुमार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:

अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान और एनकोड बैठक का आयोजन किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक इसकी रोकथाम का संदेश पहुंचाना बेहद जरूरी है।
बैठक के दौरान पुलिस विभाग की ओर से नशा तस्करों और अवैध कारोबार पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई। डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन जिले में नशे की बिक्री और तस्करी पर पैनी नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में अगस्त माह में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त 6 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही नशीले पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक वाहन को भी पुलिस ने मौके पर ही जब्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी यह धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।
इसके अलावा बैठक में समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने भी नशा रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विभाग की ओर से बताया गया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को काउंसलिंग और उपचार के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और जिले को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर कड़े कदम उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, डीएमसी रणबीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।