September 17, 2026

Karnal Illegal Firecracker: करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, बंद पोल्ट्री फार्म में चल रहा था बारूद का खेल, बच्चों से बनवा रहे थे पटाखे

0
Karnal Illegal Firecracker: करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, बंद पोल्ट्री फार्म में चल रहा था बारूद का खेल, बच्चों से बनवा रहे थे पटाखे

करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, बंद पोल्ट्री फार्म में चल रहा था बारूद का खेल, बच्चों से बनवा रहे थे पटाखे

Karnal Illegal Firecracker: आगामी त्योहारी सीजन को भुनाने और मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करने वाले एक गिरोह का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और आईजी करनाल रेंज की स्पेशल टीम ने गांव मोदीपुर के पास एक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म पर अचानक छापेमारी की। मौके का नजारा देख पुलिस टीम भी दंग रह गई, जहां बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे और बारूद तैयार किया जा रहा था।

कैराना का शाहीर चला रहा था बारूद का खेल, मासूमों की जिंदगी दांव पर

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि इस पूरी अवैध फैक्ट्री का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला शाहीर नाम का व्यक्ति है। शाहीर बिना किसी वैध लाइसेंस, फायर सेफ्टी और सरकारी अनुमति के इस सुनसान जगह पर फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस की रेड के दौरान मौके पर एक दर्जन से ज्यादा मजदूर बारूद के ढेर के बीच पटाखे बनाते रंगे हाथों धरे गए। सबसे खौफनाक बात यह रही कि इस जानलेवा काम में मासूम बच्चों को भी मजदूरी पर लगाया गया था।

बिना सेफ्टी किट के हो रहा था काम, पुलिस खंगाल रही है सप्लाई चेन

जांच अधिकारियों ने बताया कि पोल्ट्री फार्म के अंदर न तो कोई अग्निशमन यंत्र था और न ही मजदूरों के पास कोई सेफ्टी किट। जरा सी लापरवाही या एक चिंगारी पूरे इलाके में बड़ा हादसा करा सकती थी।

पुलिस ने मौके से तैयार पटाखों का भारी जखीरा, कच्चा बारूद और रासायनिक सामग्री जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह पटाखा नेटवर्क कहां-कहां फैला था और इसकी सप्लाई किन-किन मंडियों में की जानी थी।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed