Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक कुमार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाईCBSE New Rules: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट के बदले नियम, गणित या साइंस में फेल होने पर भी होंगे पास, जानिए कैसेजीरकपुर में रिहायशी मकान से अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़; स्टेरॉयड और प्रतिबंधित दवाएं बरामद, एक कर्मचारी गिरफ्तारAmbala Police Illegal PG Action: अंबाला में अवैध पीजी और बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने वालों की खैर नहीं, पुलिस कसने जा रही है शिकंजासरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में रन फॉर यूनिटी, प्रल्हाद जोशी और CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडीNarnaul News: त्योहारी सीजन में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट, एसपी दीपक कुमार ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाईCBSE New Rules: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट के बदले नियम, गणित या साइंस में फेल होने पर भी होंगे पास, जानिए कैसेजीरकपुर में रिहायशी मकान से अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़; स्टेरॉयड और प्रतिबंधित दवाएं बरामद, एक कर्मचारी गिरफ्तारAmbala Police Illegal PG Action: अंबाला में अवैध पीजी और बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने वालों की खैर नहीं, पुलिस कसने जा रही है शिकंजासरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में रन फॉर यूनिटी, प्रल्हाद जोशी और CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

Karnal Murder News: करनाल में गेहूं अनुसंधान केंद्र के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Karnal Murder News: करनाल में गेहूं अनुसंधान केंद्र के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

करनाल में गेहूं अनुसंधान केंद्र के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Murder News: करनाल में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। गेहूं अनुसंधान केंद्र के पास सड़क किनारे एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सुबह जब राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पेठे की दुकान पर काम करता था मृतक, बुधवार रात ही ट्रेन से लौटा था करनाल

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बारीकी से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी कालीचरण के तौर पर हुई है। कालीचरण करनाल के मॉडल टाउन स्थित गोवर्धन पेठे की दुकान पर काम करता था। जानकारी के मुताबिक, वह बुधवार देर रात ही ट्रेन से वापस करनाल पहुंचा था।

रात में किसके साथ था कालीचरण? CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद कालीचरण गेहूं अनुसंधान केंद्र के पास कैसे पहुंचा और उसकी किससे दुश्मनी थी, पुलिस इन तमाम सवालों के जवाब तलाश रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कालीचरण की आखिरी लोकेशन और उसके साथ मौजूद लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर मामला पुरानी रंजिश या लूटपाट के विरोध का भी हो सकता है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही इस अंधी हत्या का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।