Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Mahendragarh : ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन, महिला शिक्षकों को जोड़ने और सशक्त बनाने की एक सार्थक पहल

Mahendragarh : ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन, महिला शिक्षकों को जोड़ने और सशक्त बनाने की एक सार्थक पहल

Mahendragarh : ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन, महिला शिक्षकों को जोड़ने और सशक्त बनाने की एक सार्थक पहल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों को एक-दूसरे से जुड़ने, सहयोग करने और उपलब्धियों को साझा करने का सार्थक मंच प्रदान करने की पहल करते हुए हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने समानता, अवसर, समावेशन एवं सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को स्थापित करते हुए महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन किया।

 

विज्ञापन

 

कर्यक्रम ‘Connecting, Collaborating and Celebrating Women in Academia’ विषय के अंतर्गत संवाद के रूप में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेश्वर कुमार के मुख्य संरक्षण एवं प्रो-कुलपति प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा के सह-संरक्षण में किया गया।

 

 

Mahendragarh : ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन, महिला शिक्षकों को जोड़ने और सशक्त बनाने की एक सार्थक पहल
‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026 कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार

कुलपति ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला शिक्षक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विभिन्न विभागों के बीच संवाद, पारस्परिक सहयोग और सार्थक शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

 

प्रो. पवन कुमार शर्मा ने भी विभागीय सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षकों के बीच संवाद एवं सहभागिता के अवसर विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में ‘महिला शिक्षकों के कल्याण’ (Women Faculty Wellbeing) विषय पर विशेष पैनल संवाद आयोजित किया गया। इसमें प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, अध्यक्ष, इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC); प्रो. नीलम सांगवान, अधिष्ठाता (शोध); प्रो. रेनू यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW); तथा प्रो. पायल चंदेल, संयोजक, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने पैनलिस्ट के रूप में सहभागिता की।

 

Mahendragarh : ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन, महिला शिक्षकों को जोड़ने और सशक्त बनाने की एक सार्थक पहल
Mahendragarh : ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट-2026’ का आयोजन, महिला शिक्षकों को जोड़ने और सशक्त बनाने की एक सार्थक पहल

चर्चा के दौरान महिला शिक्षकों के कार्य परिवेश, कार्य-जीवन संतुलन, मानसिक कल्याण, नेतृत्वकारी भूमिकाओं, संस्थागत निर्णय-प्रक्रिया में भागीदारी तथा सहयोगी कार्य वातावरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पैनलिस्टों ने महिला शिक्षकों के लिए अधिक सहयोगी, समावेशी एवं सक्षम संस्थागत वातावरण विकसित करने के लिए विभिन्न सुझाव साझा किए।

 

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. विद्युल्लता पेड्डीरेड्डी ने कहा कि ‘सीयूएच वुमेन फैकल्टी कनेक्ट’ की परिकल्पना महिला शिक्षकों के बीच सार्थक पेशेवर संपर्क, अंतर्विषयी सहयोग और पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में की गई है।

 

सह-संयोजक डॉ. नम्रता ढाका एवं डॉ. मनीषा पांडे ने आइस-ब्रेकिंग सत्र एवं समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से जोड़ा। इन गतिविधियों ने विभिन्न विभागों की महिला शिक्षकों को एक-दूसरे से परिचित होने और सहज संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान किया। आयोजन सचिव डॉ. इंदरजीत कौर ने कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘फैकल्टी स्पॉटलाइट सत्र’ रहा। इसमें महिला शिक्षकों ने अपनी शैक्षणिक यात्रा, विशेषज्ञता, प्रमुख उपलब्धियों, शोध रुचियों एवं संभावित सहयोग के क्षेत्रों का संक्षिप्त परिचय दिया। इस सत्र के माध्यम से विभिन्न विषयों की शिक्षिकाओं को एक-दूसरे की विशेषज्ञता से परिचित होने तथा भविष्य में अंतर्विषयी शैक्षणिक एवं शोध सहयोग की संभावनाओं को पहचानने का अवसर मिला।

 

 

 

यह भी देखें –  हकेवि में ‘सेवा प्रबोधन-2026’ का आयोजन, युवाओं में सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता पर जोर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।