September 19, 2026

Haryanvi Singer threat: हरियाणवी सिंगर सुदेश को बिश्नोई गैंग से फिर मिली धमकी, मांगी 2 लाख की रंगदारी

0
Haryanvi Singer threat: हरियाणवी सिंगर सुदेश को बिश्नोई गैंग से फिर मिली धमकी, मांगी 2 लाख की रंगदारी

हरियाणवी सिंगर सुदेश को बिश्नोई गैंग से फिर मिली धमकी, मांगी 2 लाख की रंगदारी

Haryanvi Singer threat: अपने तीखे बोल और बेबाक गायकी से मशहूर हुई कैथल (Kaithal) की हरियाणवी सिंगर सुदेश एक बार फिर बदमाशों के निशाने पर आ गई हैं। दो दिन पहले मिली पहली धमकी के बाद अब सुदेश को दोबारा व्हाट्सएप (WhatsApp) पर संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) का गुर्गा बताते हुए मैसेज भेजने वाले ने पुलिस में जाने को लेकर बेखौफ अंदाज में चुनौती दी है। आरोपी ने लिखा है कि चाहे एसपी से सुरक्षा लो या डीएसपी (SP or DSP) से, अब तेरा नंबर आ चुका है और तुझे ट्रेलर (“trailer”) दिखाना ही पड़ेगा।

2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, परिवार दहशत के साये में

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदेश के व्हाट्सएप नंबर पर देर रात लगातार कई मैसेज आए, जिनमें 2 लाख रुपये की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने लिखा, “अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं… लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। तुझे अपने परिवार से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। जो हमारे दुश्मन के साथ खड़ा है, वो हमारा भी दुश्मन है।” इन खौफनाक मैसेजों के सामने आने के बाद सिंगर का पूरा परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। सुदेश का कहना है कि डर के मारे घर के लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे हैं।

विवादित गानों से चर्चा में आई थीं सिंगर, कैथल एसपी से मांगी सुरक्षा

सिंगर सुदेश बीते दिनों रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ के जवाब में ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग गाकर रातों-रात इंटरनेट पर छा गई थीं। इससे पहले उन्होंने पाखंडवाद के खिलाफ भी एक गाना गाया था, जिसे लेकर काफी बहस छिड़ी थी। धमकियों के सिलसिले के बाद सुदेश ने कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह से मुलाकात कर अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, कैथल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, 20 सितंबर से शुष्क रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed