September 19, 2026

Haryana Property Tax Rule: 1 अगस्त से लागू हुआ नया सिस्टम, जानें पुराने रेट पर टैक्स भरने का मौका कब तक

0
Haryana Property Tax Rule: 1 अगस्त से लागू हुआ नया सिस्टम, जानें पुराने रेट पर टैक्स भरने का मौका कब तक

1 अगस्त से लागू हुआ नया सिस्टम, जानें पुराने रेट पर टैक्स भरने का मौका कब तक

Haryana Property Tax Rule: हरियाणा के शहरों में रहने वाले संपत्ति मालिकों के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से राहत और अलर्ट दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है। (Haryana Urban Local Bodies) विभाग द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स और रेट की नई दरें 1 अगस्त 2026 से प्रभावी कर दी गई हैं। हालांकि, नई व्यवस्था लागू करने के साथ ही सरकार ने मकान और दुकान मालिकों को पुरानी दरों पर बकाया चुकता करने का एक बेहतर मौका दिया है।

विभाग के अनुसार, (Property Tax Rules Haryana) प्रॉपर्टी मालिकों और उस पर काबिज लोगों को 1 अगस्त 2026 से अगले दो महीनों के लिए यह विकल्प दिया गया है कि वे साल 2013 के पुराने नोटिफिकेशन के मुताबिक ही अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकते हैं। दो महीने की यह तय समय-सीमा बीत जाने के बाद हर किसी को नए नोटिफिकेशन में तय दरों के हिसाब से ही असेसमेंट और भुगतान करना होगा।

पुराने करदाताओं को राहत, बकाये ब्याज पर नहीं बदलेगा नियम

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने नए नियमों की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिन संपत्ति मालिकों ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स पहले ही जमा करा दिया है, उन पर वित्तीय वर्ष 2026-27 तक इस नई अधिसूचना ( Property Tax Rates 2013 Notification) का कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। इसके अलावा जिन करदाताओं का वित्तीय वर्ष 2025-26 तक का टैक्स बकाया है, उनके मूल बकाये और उस पर लगने वाले ब्याज के नियमों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछला बकाया पुरानी व्यवस्था के तहत ही वसूला जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से राज्य की सभी संपत्तियों का मूल्यांकन (असेसमेंट) पूरी तरह से नए नोटिफिकेशन में तय दरों और मानकों के आधार पर ही किया जाएगा। ऐसे में सरकार ने प्रदेश के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे दी गई दो महीने की छूट की अवधि का फायदा उठाएं और पुरानी सस्ती दरों पर ही अपना प्रॉपर्टी टैक्स जल्द से जल्द जमा करा लें।

यह भी पढ़ें– Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed